{"_id":"667367172b4adc86fd036287","slug":"bida-461-hectares-of-land-will-be-taken-from-bamar-and-imlia-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-336119-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडा: बमेर और इमलिया की ली जाएगी 461 हेक्टेअर जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडा: बमेर और इमलिया की ली जाएगी 461 हेक्टेअर जमीन
विज्ञापन
- औद्योगिक शहर बसाने के लिए ली जा चुकी है 21 गांवों की 600 हेक्टेअर जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए बमेर और इमलिया गांव की 461 हेक्टेअर जमीन लेने की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू कर दी जाएगी। इन दोनों गांवों की जमीनों की कीमत पर दर निर्धारण समिति की ओर से मोहर लगा दी गई है। अब तक 21 गांवों की लगभग 600 हेक्टेअर जमीन बीडा के पक्ष में ली जा चुकी है।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक शहर बीडा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। 21 गांव में सारमऊ, अंबावाय, ढिकौली, रमपुरा, गुढ़ा, किल्चवारा खुर्द, गेवरा, बैदोरा, राजापुर, खजराहा बुजुर्ग, बसाई, डोंगरी, चमरौआ, मठ, परासई, खजराहा खुर्द, अमरपुर, कोटखैरा, डोमागोर, खैरा व किल्चवारा बुजुर्ग की लगभग 600 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है। इसी सप्ताह बमेर की 221.26 और इमलिया की 239.85 हेक्टेअर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-- -- -- -दर निर्धारण समिति की ओर से बमेर और इमलिया गांव की दर भी निर्धारित कर दी गई है। इसी सप्ताह इन दोनों गांवों की जमीन लेने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)