{"_id":"5b5b6a3d4f1c1b3b5a8b7616","slug":"bhole-ke-mah-me-smat-city-ka-shree-ganes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के माह में स्मार्ट सिटी का ‘श्रीगणेश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के माह में स्मार्ट सिटी का ‘श्रीगणेश’
amarujala
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
smart city, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा का सावन माह शुरू हो गया। इसके साथ ही शहर को स्मार्ट बनाने के काम का भी श्रीगणेश हुआ। स्मार्ट सिटी परियोजना में पहले चरण में तीन कामों को स्वीकृति मिली थी, जिनमें से 30 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने के लिए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में काम शुरू हो गया है। जल्द ही पार्कों में ओपन जिम लगेंगे और छह स्थानों पर गुलाबी शौचालय बनाने का काम शुरू होगा।
एक साल पहले केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर को शामिल किया था। लेकिन, स्मार्ट सिटी के काम अब शुरू हो सके हैं। इसके लिए पिछले दिनों तीन कामों के टेंडर डाले गए थे, जिनकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब कामों का श्रीगणेश हो गया है। ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में 30 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने का काम 15 लाख रुपये से हो रहा है। यह झंडा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। झंडा लगाने के लिए गड्ढे की खुदाई का काम शुरू हो गया है। इसके बाद तीस मीटर ऊंचा खंभा लगाया जाएगा, जिसके ऊपर तिरंगा झंडा लहराएगा। झंडे के इर्दगिर्द कोई आ-जा न सके, इसलिए चारों तरफ रेलिंग और हरियाली लगाई जाएगी, ताकि आकर्षक नजर आए।
झंडे के अलावा सीपरी बाजार के मसीहागंज स्थित मान्यवर कांशीराम पार्क और महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में ओपन जिम बनाए जाएंगे। इस पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे। जिम बन जाने से पार्क में आने वालों को व्यायाम करने में सहूलियत मिलेगी। दोनों पार्कों में सुबह के समय काफी भीड़ रहती है। दोनों जगह पांच से सात हजार लोगों का आना-जाना रहता है। जिम बन जाने से घूमने आने वाले सैरसपाटा के साथ-साथ व्यायाम कर पसीना बहाएंगे, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। यह जिम पूर्णत: निशुल्क रहेंगे।
विज्ञापन
महिलाओं की सुविधा के लिए गुलाबी शौचालय बनाए जाएंगे। एक शौचालय पर 35 लाख रुपये खर्च आएगा तथा पांच शौचालय बनाए जाएंगे। 65 वर्ग मीटर जगह में बनने वाले शौचालय में 24 घंटे बिजली की सुविधा, पीने का साफ पानी, बच्चों के खेलने की सुविधा और सेनेटरी नैपकिन इधर-उधर न फेंका जा सके, इसलिए इंसीनरेटर लगाया जाएगा। यह शौचालय जिला महिला अस्पताल के सामने कोतवाली परिसर में, मालिनों का तिराहा के आगे बड़ा बाजार में, बुंदेलखंड कालेज के सामने खाली पड़ी जगह में, कलेक्ट्रेट के मेन गेट के सामने और सीपरी बाजार में आर्यकन्या इंटर कालेज के पास खाली पड़ी नगर निगम की जमीन पर बनाए जाएंगे। शौचालयों का उपयोग केवल महिलाएं कर सकेंगे, यह गुलाबी रंग के होंगे।
काम शुरू हो गया
तिरंगा झंडा लगाने के लिए पार्क में गड्ढा खोदने का काम शुरू हो गया है। ओपन जिम और गुलाबी शौचालय बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब स्मार्ट सिटी के कामों में तेजी आएगी।
- एके शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी