फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhavishya Jyoti Samman Ceremony: 1200 meritorious students of Jhansi honored

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह: प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, अफसरों ने दिखाई सफलता की राह

Sun, 31 May 2026 11:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 31 May 2026 11:53 AM IST
सार

अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावियों का आईएएस और आईपीएस अफसरों ने सम्मान किया तो उनके चेहरे खिल उठे। समारोह में अफसरों व शिक्षाविद ने कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी दिए।

विज्ञापन
Bhavishya Jyoti Samman Ceremony: 1200 meritorious students of Jhansi honored
सम्मानित होने के बाद मेधावी। - फोटो : संवाद

विस्तार

महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावियों का आईएएस और आईपीएस अफसरों ने सम्मान किया तो उनके चेहरे खिल उठे। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। समारोह में न सिर्फ मेधावियों के सपनों को पहचान मिली बल्कि अफसरों, शिक्षाविद ने कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


 

Bhavishya Jyoti Samman Ceremony: 1200 meritorious students of Jhansi honored
मेधावियों को संबोधित करते डीएम गौरंग राठी। - फोटो : संवाद
डीएम गौरांग राठी बोले- बदलते युग, समय की मांग को ध्यान में रख कॅरिअर का विकल्प चुनें
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम गौरांग राठी ने छात्र-छात्राओं को कॅरिअर से जुड़ी सलाह देते हुए कहा कि बदलते युग और समय की मांग को ध्यान में रखते हुए कॅरिअर का विकल्प चुनना चाहिए। यह प्रौद्योगिकी का युग है। ऐसे में उद्यमशीलता, जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की काफी संभावनाएं हैं। अभिभावकों को भी ध्यान रखना होगा कि वह बच्चे की रुचि और क्षमता के मद्देनजर ही कॅरिअर का विकल्प सुझाएं। डीएम ने कहा कि इस आयु में अभिभावक और बच्चों के बीच बेहतर संवाद होना जरूरी है, क्योंकि यही कॅरिअर की दिशा तय करने का समय है। युवा पीढ़ी हमेशा इस बात का भी ध्यान रखे कि नए युग में कई नई चीजों की जानकारी हो सकती है लेकिन माता-पिता का अनुभव उनके जीवन में बहुत काम आ सकता है। बोले कि जीवन में सीखने की ललक कम नहीं होनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhavishya Jyoti Samman Ceremony: 1200 meritorious students of Jhansi honored
मेधावियों को संबोधित करतीं नगर आयुक्त। - फोटो : संवाद
नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने कहा- जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने और पढ़ने का भाव रखें
विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने और पढ़ने का भाव होना चाहिए। दूसरे के अनुभव से भी हम काफी सीख सकते हैं। किसी भी विषय को समझकर और परखकर फिर आगे बढ़ना चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का भी कठिन परिश्रम होता है, क्योंकि वह कड़ी मेहनत करके बच्चों को पढ़ाते हैं। इसलिए हमेशा अभिभावक का सम्मान करना चाहिए। दूसरी तरफ, अभिभावकों को भी बच्चों की रुचि को पहचानना चाहिए। पता करें कि बच्चा किस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का इच्छुक है। फिर उसी दिशा में उसका कॅरिअर संवारने में मदद करें। विशिष्ट अतिथि एएसपी अरीबा नोमान ने भी विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी टिप्स दिए। कहा कि कड़ी मेहनत की सफलता की कुंजी है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। संबोधन के बाद अधिकारियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सीए दुष्यंत चतुर्वेदी, समाजसेवी चंद्रप्रकाश मिश्रा, समाजसेवी अमित साहू, हर्षित झा, मो. ईशान, मोहित अग्रवाल, हेमंत श्रीवास्तव, मयंक गर्ग, सचिन पचौरी, अनिरुद्ध नायक आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

Bhavishya Jyoti Samman Ceremony: 1200 meritorious students of Jhansi honored
मेधावियों को सम्मानित करते डीएम गौरंग राठी। - फोटो : संवाद
‘मेहनत से पीछे न हटें, नंबरों के पीछे न भागें’
रेजोनेंस कोचिंग के संस्थापक आरके वर्मा ने कहा कि कई बार मेहनत के बाद भी आप असफल हो सकते हैं लेकिन जीवन में मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। बोले कि आज इस समारोह में जो विद्यार्थी जगह नहीं बना पाए हैं, उन्हें भी प्रतिस्पर्धी मानकर चलें। बोले कि आपके अंदर मेहनत करने का गुण और पढ़कर समझने की क्षमता है तो कुछ भी सीख सकते हैं। बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ ओपी सिंह ने कहा कि बच्चे नंबरों के पीछे न भागें। अक्सर ऐसा भी होता है कि स्कूल, कॉलेजों में कम अंक लाने वाले आगे मेहनत करके काफी आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी नकारात्मक सोच न रखें। ये सफलता में बाधक बन सकती है।

ये रहे कार्यक्रम के प्रायोजक
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रहा। इसके अलावा रेजोनेंस कोचिंग, बर्डी ईवी, विनफास्ट उमा ऑटोमोबाइल्स, वंदना स्वीट्स, हैप्पीपॉट गार्डन, बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी सह प्रायोजक रहे। अधिवक्ता पंकज पाराशर समेत हार्डवेयर शॉपी, परमार्थ सेवा संस्थान और सिवंता होम्स का सहयोग रहा।


किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके युवा मस्तिष्कों और उनकी प्रतिभा में निहित होती है। आज जिन छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा रहा है, वे न केवल अपने परिवार और विद्यालय का गौरव हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर भी हैं। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह जैसे आयोजन प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्टता को सम्मानित करने की एक प्रेरणादायक पहल है। - मनीष चौधरी, चेयरमैन, चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी।


 

Bhavishya Jyoti Samman Ceremony: 1200 meritorious students of Jhansi honored
मेधावियों को सम्मानित करतीं नगर आयुक्त। - फोटो : संवाद
ओलंपियाड के जिला टॉपरों का भी हुआ सम्मान

ये बोले मेधावी ..................

अमर उजाला की ओर से आयोजित हुए इस सम्मान समारोह से विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने और लगातार प्रयास करते रहने की प्रेरणा मिली है। यह कार्यक्रम भव्य और प्रेरणादायक रहा। - सान्वी शुक्ला।

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेडल और प्रमाणपत्र पाकर बेहद उत्साहित हूं। समारोह बेहद शानदार रहा। इसमें आईएएस, आईपीएस अफसरों ने कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी दिए। इससे भविष्य में काफी मदद मिलेगी। - स्मृति सिंह तोमर।


मेधावियों को टिप्स देते डीएम गौरंग राठी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed