{"_id":"61c62c6b659aaa04f0273c81","slug":"bharat-darshan-train-will-provide-darshan-from-ayodhya-to-gangasagar-jhansi-news-jhs211682623","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेः अयोध्या से गंगासागर तक दर्शन कराएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवेः अयोध्या से गंगासागर तक दर्शन कराएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम 21 जनवरी से 30 जनवरी तक विशेष भारत दर्शन ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन में सवार होकर यात्री अयोध्या से लेकर गंगा सागर तक के दर्शन कर सकेंगे।
इस ट्रेन से यात्री अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, सरयू आरती, वाराणसी, वैद्यनाथ मंदिर, गंगासागर, काली मंदिर कोलकाता, जगन्नाथ पुरी, कोणार्क मंदिर व गया में विष्णु पाद मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। यात्री आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर, अयोध्या व वाराणसी स्टेशन से सवार हो सकेंगे। इस यात्रा का पैकेज नौ रात व दस दिन का है। इस पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 9450 रुपये है। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय बसों तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। यात्रा के दौरान साफ सफाई और कोविड नियमों का पालन कराया जाता है। इच्छुक व्यक्ति आईआरसीटीसीटूरिज्म की वेबसाइट से टिकट बुक करा सकते हैं। झांसी में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक मोबाइल नंबर 8595924300 व 8287930933 पर संपर्क कर सकते हैं।