{"_id":"6230c8bd487dce2d85455d4d","slug":"bhanu-pratap-singh-says-rakesh-tikait-misled-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: भानु प्रताप सिंह का हमला, राकेश टिकैत ने किसानों को किया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: भानु प्रताप सिंह का हमला, राकेश टिकैत ने किसानों को किया गुमराह
Tue, 15 Mar 2022 10:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:41 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस कई बार चुनाव हारी है। जीतने की आशा टूटने के बाद दिल्ली में उपद्रव करने के लिए भीड़ को भेजा। कामयाबी नहीं मिलने पर राकेश टिकैत को भी वित्तीय मदद की।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह झांसी आए। इस दौरान उन्होंने एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से कहा कि राकेश टिकैत ने किसानों को गुमराह किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई बार चुनाव हारी है। जीतने की आशा टूटने के बाद दिल्ली में उपद्रव करने के लिए भीड़ को भेजा। कामयाबी नहीं मिलने पर राकेश टिकैत को भी वित्तीय मदद की। जिसके चलते गाजीपुर, टिहरी और सिंधु बार्डर पर किसानों को साथ लेकर आंदोलन किया गया।
वहां तक मैं भी साथ था। लेकिन जब 26 जनवरी को किए गए बवाल और पुलिस पर किए गए हमले का हमने विरोध किया। सभी ने कहा कि इस तरह का आंदोलन स्वीकार नहीं है। तब से ही मैं विरोध कर रहा हूं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उन्होंने जितेंद्र भदौरिया को बुंदेलखंड अध्यक्ष एवं प्रभा पाल को बुंदेलखंड महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस मौके पर मऊरानीपुर की विधायक डॉ. रश्मि आर्य, जयराम सिंह, अब्दुल मुईन चौधरी, महेश सेंगर, बलवंत तोमर, अबरार खान, उमर फारूख आदि मौजूद रहे।