फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betwa River Front will be developed with infrastructure fund

अवस्थापना निधि से विकसित होगा बेतवा रिवर फ्रंट

Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Betwa River Front will be developed with infrastructure fund
झांसी। साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यहां बेतवा रिवर फ्रंट को विकसित करने की तैयारी है। यह काम अवस्थापना निधि से कराया जाएगा। इसके लिए जेडीए अफसरों ने कवायद भी शुरू कर दी है। इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। उनका कहना है बेतवा के साथ ही पहूंज नदी के किनारे को भी खूबसूरत बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

सरकार ने बुंदेलखंड में बेतवा नदी की खूबसूरती को पर्यटन के साथ जोड़ने की कवायद के निर्देश दिए थे। इसके बाद जेडीए ने प्रस्ताव तैयार कराना शुरू कराया। जेडीए अफसरों के मुताबिक बुंदेलखंड में बेतवा एवं पहूंज नदी इसके भौगोलिक वैभव को दर्शाती है। बेतवा नदी प्राकृतिक तौर पर काफी आकर्षक नदी है। इसके किनारे को खूबसूरत बनाकर इसे पर्यटन से जोड़ा जा सकता है। इस नदी से साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। इसके साथ ही इसके किनारों पर हरित पट्टिका भी विकसित की जाएगी। इसे प्रसिद्व साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई गई है। फिलहाल जेडीए बेतवा नदी का किनारा खोजने की कवायद में जुटा है। इन नदियों के अलावा अवस्थापना निधि से गढ़मऊ एवं बरुआसागर किले के पीछे स्थित तालाब का भी सुंदरीकरण होगा। वहीं, जेडीए एवं अवस्थापना बोर्ड अध्यक्ष मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय का कहना है बोर्ड से यह कार्य मंजूर हो गए हैं। अब इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया है। रिवर फ्रंट विकसित होने से नदियों का संरक्षण भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed