{"_id":"6692f3d8651361707505dca4","slug":"been-wandering-for-a-month-no-one-is-ready-to-listen-jhansi-news-c-11-jhs1019-351371-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महीने भर से भटक रहे, सुनने को कोई तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महीने भर से भटक रहे, सुनने को कोई तैयार नहीं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना नवाबाद में दोपहर करीब बारह बजे बुजुर्ग महिला पहुंची। उनका कहना था कि जमीन पर दूसरे लोग कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। कई दफा शिकायत की लेकिन, मदद नहीं मिली। महीने भर से भटक रहे हैं, कोई सुनने को तैयार नहीं है।
शनिवार को समाधान दिवस के दौरान न सिर्फ उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज हुई, बल्कि मदद का भरोसा भी दिलाया गया। हालांकि, दोपहर करीब दो बजे तक चले समाधान दिवस के दौरान महज पांच शिकायतें ही दर्ज कराई गईं। इनमें भी सभी शिकायतें पारिवारिक एवं जमीन के विवाद के थे।
कुछ ऐसा नजारा जनपद के सभी थानों में लगने वाले थाना समाधान दिवस के दौरान नजर आया। कोतवाली में मंडलायुक्त बिमल दुबे एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी खुद समाधान दिवस के दौरान पहुंचे। यहां अफसरों ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनने के बाद मातहतों को कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां भी अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से ही संबंधित रहीं। इसी तरह सीपरी बाजार, प्रेमनगर एवं सदर बाजार थाने में भी समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां भी जमीन से जुड़े विवाद ही सबसे अधिक पहुंचे। इनकी शिकायतें रजिस्टर में दर्ज करके निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
इनसेट
मोहर्रम मार्ग का अफसरों ने लिया जायजा
डीआईजी कलानिधि नैथानी की अगुवाई में अफसरों ने कोतवाली के मढ़िया महादेव मंदिर, लक्ष्मी तालाब, करबला समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। पुलिस अफसरों ने मंदिर के मुख्य पुजारी से वार्ता करके उनसे सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया के जरिये भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, कोतवाली शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।