फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Beedi trader's daughter murdered at home in Gursarai

गुरसराय में बीड़ी कारोबारी की बेटी की घर में हत्या

Fri, 27 Aug 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Beedi trader's daughter murdered at home in Gursarai
गुरसराय (झांसी)। बुधवार को गुरसराय थाने के कटरा मोहल्ला निवासी एक बीड़ी कारोबारी की तेरह वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। किशोरी घर में अकेली थी। पिता किसी काम से मऊरानीपुर गया था, जबकि मां मायके गई हुई है। परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी की बात से इंकार किया है। घर में रखा सामान भी गायब नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन

कटरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास बीड़ी कारोबारी अमित शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। उनके पास बीड़ी की एजेंसी है। अमित की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी की तबीयत खराब होने से वह इन दिनों कालपी अपने मायके गई हुई हैं। घर में उनकी इकलौती पुत्री खुशी (13) अकेले थी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता अमित शुक्ला ने बताया कि बुधवार को वह कारोबार के सिलसिले में मऊरानीपुर गए हुए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर लौटे लेकिन, खुशी कहीं नजर नहीं आई। तलाश करने पर बेटी कमरे में पलंग के नीचे अचेत मिली। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी। उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। गुरसराय इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शिवहरि मीना, एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ कारोबारी के आवास पर पहुंच गए। एसएसपी ने यहां खुद करीब एक घंटे आसपास के लोगों से पूछताछ की। पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर को मऊरानीपुर में खुशी का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मऊरानीपुर श्मशानघाट पहुंचकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार के समय अमित के परिवार के लोग वहां मौजूद थे।
बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी बहुत साफ नहीं है। दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई। बच्ची की तीन पसलियां टूटी पाई गई हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।
शिवहरि मीना
एसएसपी
पहली पत्नी की मौत के बाद कारोबारी ने की दूसरी शादी
कारोबारी अमित की पहली पत्नी नीलू शुक्ला की मौत 2011 में हो गई थी। नीलू से उसे एक पुत्री खुशी थी। नीलू की मौत के बाद अमित गुरसराय में खुशी को लेकर अकेले रहता था। करीब सात साल बाद अमित ने कालपी निवासी आकांक्षा शुक्ला से विवाह कर लिया। आकांक्षा के पति की मौत हो चुकी थी। आकांक्षा की एक पुत्री गौरी (15) है। इन दिनों चारों एक साथ गुरसराय में रहते थे। कुछ दिनों पहले बीमारी की वजह से आकांक्षा अपनी पुत्री गौरी के साथ कालपी चली गई थी।

सवालों के जवाब तलाशने में उलझी पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों को लेकर तमाम सवाल पैदा हुए जिनके जवाब तलाशने में पुलिस उलझी हुई है। शाम करीब साढ़े पांच बजे पिता अमित शुक्ला आवास पहुंचे। उसी समय उनको पुत्री खुशी का शरीर नग्न अवस्था में पलंग के बगल में पड़ा मिला लेकिन, करीब रात करीब ग्यारह बजे वह बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पिता ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। पुलिस इस गुत्थी को नहीं सुलझा पा रही है। वहीं, महज बारह साल की छोटी बच्ची को इतने बड़े घर में कई घंटे के लिए अकेले छोड़कर जाने की वजह भी पुलिस को समझ में नहीं आ रही है। अमित का घर बीच बाजार में है। ऐसे में किसी ने पड़ोसी ने कोई चीख-चिल्लाहट तक नहीं सुनी। पुलिस इस पर भी हैरान है। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह घर के आसपास ही है। वहीं पड़ताल करने पर यह गुत्थी सुलझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed