फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Be careful Lightning Thief

बिजली चोर हो जाएं सावधान

Sat, 18 Jul 2015 11:26 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
विद्युत चेकिंग के लिए एक बार फिर शहरवासी तैयार हो जाएं। विभाग इक्कीस जुलाई से अगले दो महीने तक सघन चेकिंग अभियान चलाएगा। इसके लिए विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है। शुरूआत जेल चौराहा व नंदनपुरा सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों से होगी।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक प्रभुनाथ सिंह ने इक्कीस जुलाई से इक्कीस सितंबर तक सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान हर घर के संयोजन की जांच होगी। सबके बिल देखे जाएंगे, जिनके बिल ठीक नहीं आ रहे है उनको दुरुस्त किया जाएगा। घर के अंदर लगे मीटर परिसर के बाहर लगाए जाएंगे। नगर के दोनों वितरण खंडों में प्रतिदिन तीन सौ संयोजन चेक करने की रणनीति तैयार की जाएगी। शुरूआत जेल चौराहा व नंदनपुरा से जुड़े क्षेत्रों से होगी। पूर्व में इन क्षेत्रों में चेकिंग हो चुकी है और जो बचे संयोजन हैं उनकी जांच होगी। जेल चौराहा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में चेकिंग टीम का नेतृत्व अधिशासी अभियंता प्रथम पी के सागर व नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में चेकिंग टीम का नेतृत्व अधिशासी अभियंता द्वितीय पी के सागर करेंगे। दोनों जगह एक- एक दर्जन टीमें अलग- अलग गलियों में घूमेंगी।
विज्ञापन


ओसीबी ने फेंका तेल, गुल रही बिजली
झांसी। जेल चौराहा सब स्टेशन पर इलाइट फीडर की ओसीबी से तेल फिंकने पर चार घंटे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह छह बजे से जेल चौराहा सब स्टेशन से इलाइट फीडर की बिजली चालू करते ही लाइन के ट्रिप करने से लगे जर्क से ओसीबी का तेल बाहर आ गया। तदुपरांत अवर अभियंता पी एम कुशवाहा के नेतृत्व में फाल्ट को तलाशने का काम शुरू किया गया। जांच के उपरांत सीता होटल के निकट एक व सर्किट हाउस मार्ग पर दो इंसुलेटर मामूली बर्स्ट पाए गए। तीनों इंसुलेटर बदलने के बाद दस बजे आपूर्ति को सामान्य किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed