फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BDC will form the voters list of members

बीडीसी सदस्यों की बनेगी वोटर लिस्ट

Mon, 11 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
BDC will form the voters list of members
झांसी। आम चुनावों की तर्ज पर अब ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए भी वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। यह वोटर लिस्ट आम चुनाव की मतदाता सूची की अपेक्षा हाईटेक होगी। यह पहली बार होगा जब बीडीसी चुनावों के लिए व्यवस्थित तरीके से वोटर लिस्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने प्रदेश के सभी निर्वाचन कार्यालयों को पत्र भेज कर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। सूची बनाने की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को दी गई है। सूची में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नाम, पिता का नाम, पता के साथ मोबाइल नंबर व फोटो भी होगी।
विज्ञापन


अब तक किसी भी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए इस प्रकार की सूची नहीं बनी है। साथ ही पहली बार ऐसी कोई मतदाता सूची बनाई जा रही है, जिसमें मतदाता का मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी मतदाता सूची तैयार कर उसे जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर देंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय पूरे जिले की सूची को कंपाइल करके राज्य निर्वाचन आयोग के पास भेजेगा। निर्वाचन आयोग सूची को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। जिले में मतदाता सूची बनने का काम शुरू हो गया है।

आयोग के निर्देश पर जिले के सभी बीडीओ को सूची बनाने के लिए कह दिया गया है। संभवत: एक सप्ताह में सूची बन कर तैयार हो जाएगी, जिसे आयोग की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।

समर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, झांसी।

एमएलसी के बाद होंगे ब्लॉक प्रमुख के चुनाव
जिला पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी में जुटे लोग चुनाव की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव एमएलसी चुनाव के बाद हो सकता है। हालांकि अभी एमएलसी के चुनावों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में एमएलसी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव का नंबर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed