फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bazzar grow after unlock

कपड़ा बाजार ने पकड़ी रफ्तार, छूट से भी ग्राहकों की हुई भरमार

Sun, 11 Oct 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
bazzar grow after unlock
मानिक चौकके शोरुम में खरीदारी करतीं महिलाएं।
झांसी। करीब छह माह से ठप कपड़ा बाजार अनलॉक के बाद तेजी से चल पड़ा है। दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है। थान के कपड़े, साड़ियां, कुर्ती, सलवार, शर्ट समेत ब्रांडेड कपड़ों के लिए लोग दुकानों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में ब्रांडेड कपड़ों पर दी जा रही छूट भी ग्राहकों को खूब लुभा रही है। कारोबारियों को त्योहारी सीजन में मार्केट के और तेजी पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते मार्च से लगे लॉकडाउन का असर अब जाकर कारोबार जगत से छंटता दिख रहा है। झांसी में मानिक चौक, बड़ा बाजार, बजाजा बाजार, मजदूर की गली, सदर बाजार, सीपरी बाजार सुभाष मार्केट, आर्यकन्या तिराहे के पास, जवाहर चौक में कपड़े की सैकड़ों छोटी-बड़ी दुकानें हैं। शादी-ब्याह एवं त्योहारों में खरीददारी के लिए यहां जालौन, ललितपुर, शिवपुरी, दतिया समेत पूरे बुंदेलखंड से लोग आते हैं। लॉकडाउन के बाद बाजार ठप सा हो गया था, लेकिन अब त्योहारी सीजन के साथ ही सहालग शुरू होने को है तो यहां का कारोबार दुबारा रफ्तार पकड़ गया है।
विज्ञापन

थोक समेत रिटेल दुकानदारों का काम इस महीने तेजी से बढ़ा है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन एवं शादी-विवाह का मौसम करोबार को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। पड़ोस के जनपद के छोटे कारोबारी अभी से लगातार माल बुक कर रहे हैं। वहीं, रिटेल की दुकानों में इस समय करीब पचास फीसदी से अधिक की छूट साड़ी, शर्ट, लहंगा, सलवार सूट, बच्चों के कपड़ों पर मिल रही है। इससे भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। इसी तरह ब्रांडेड कपड़ों में ली- कूपर, पीटर इंग्लैंड, पार्क एवेन्यू, रेमंड, ब्लैक बेरी, पर्क्स जैसे जाने-माने ब्रांड में पचास से सत्तर फीसदी की छूट मिल रही है। इस वजह से भी ग्राहक बाजार की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे मार्केट अच्छा हो रहा है। त्योहारी सीजन की वजह से लोग कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। आने वाले समय में इसमें और सुधार होगा।
गौरव अग्रवाल, व्यवसायी सदर बाजार
त्योहार के साथ ही लग्न भी जल्द शुरू होने वाली है। इसका फायदा कपड़ा बाजार को हो रहा है। छूट भी ग्राहकों को मिल रही है। इस वजह से भी लोग बाजार में आ रहे हैं।
विजित साहू, कारोबारी
बाहर से भी मांग बढ़ रही है। रिटेल दुकानदारों के यहां भी कामकाज धीरे-धीरे शुरू हो गया है। त्योहारी सीजन में इसके बेहतर होने की उम्मीद है।
गोपाल गंगवानी, व्यवसायी

साड़ी पसंद करती महिला।

साड़ी पसंद करती महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed