फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'battery' test will be of players

खिलाड़ियों का होगा ‘बैटरी’ टेस्ट

Sun, 01 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
'battery' test will be of players
झांसी। खेल जगत में प्रतिभा साबित करने के लिए शारीरिक फिटनेस प्रथम मूलमंत्र है। इस मंत्र को सार्थक करने के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने ध्यानचंद स्टेडियम में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों का ‘बैटरी’ टेस्ट (पांच चरण का फिजिकल टेस्ट) कराने का निर्णय लिया है, जो प्रत्येक माह की 30 तारीख को होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बॉक्सिंग, स्वीमिंग, जिमनास्ट, बैडमिंटन खेलों में नियमित अभ्यास के लिए लगभग 234 बच्चे एवं युवा रजिस्टर्ड हैं। वहीं खेल निदेशालय ने इन खेलों के लिए करीब आठ कोच नियुक्त किए हैं। लेकिन खेल अभ्यास एवं प्रतियोगिता के दौरान होने वाली शारीरिक परेशानियों के चलते कई खिलाड़ी पूरी तरह अपनी प्रतिभा प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए खेल कार्यालय ने उक्त कदम उठाया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि स्टेडियम के प्रतिभागी खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए अब प्रत्येक माह की 30 तारीख को ‘बैटरी’ टेस्ट (पांच चरण की फिजिकल टेस्ट) होगा। टेस्ट के तहत 800 एवं 400 मीटर की दौड़, शटल रन, बाल थ्रो व ब्रॉड जंप कराई जाएगी। उनके अनुसार यह टेस्ट स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रयोग किया जाता है, ताकि प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस जांची एवं सुधारी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टेस्ट स्टेडियम के समस्त कोच लेंगे। इसके अलावा कोच खिलाड़ियों के  प्रशिक्षण शेड्यूल के लिए डायरी भी रखेंगे और प्रात: एवं सायं उनकी उपस्थिति अनिवार्य रूप से अंकित करेंगे। इसके अलावा सभी कोच माह के किसी भी दो बुधवार को स्वयं तथा खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में श्रमदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed