फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   basic education ask to give details of suspended teaChers

निलंबित शिक्षकों का ब्यौरा तलब किया निदेशालय ने

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
basic education ask to give details of suspended teaChers
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के निलंबन और निलंबन के प्रकरणों को काफी दिनों तक बिना किसी उचित कारण के लंबित रखने की शिकायतें प्रदेश के कई जिलों से निदेशालय को लंबे समय से प्राप्त हो रही थीं। संबंधित शिकायतों की जांच को लेकर निदेशालय ने हाल ही में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह निलंबित शिक्षकों का ब्यौरा दें। इसमें बताया कि संज्ञान में आया है कि निलंबित किये शिक्षकों के प्रकरण बिना किसी समुचित कारण के लंबित रहते हैं। इससे शिक्षकों के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ता है। साथ ही, विभाग की छवि भी प्रभावित होती है। शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप पर निलंबन के समय पद स्थापित विद्यालयों व विकास खंड का नाम, निलंबन पत्र, बहाली आदेश आदि देने को कहा है। बीएसए हरिवंश कुमार ने कहा कि सूचना मांगी गई है, जो दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed