{"_id":"5ef066cc9688d50d4c7bcad2","slug":"bar-dancers-dancing-video-goes-viral-in-a-program-in-jhansi-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गांव में रात भर जमकर नाचीं बार बालाएं, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गांव में रात भर जमकर नाचीं बार बालाएं, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां, एफआईआर दर्ज
Mon, 22 Jun 2020 01:37 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झांसी के थाना रक्सा क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी एक युवक के घर में बेटा पैदा होने की खुशी में शनिवार रात एक कार्यक्रम कराया। इसमें रात भर बार बालाओं ने डांस किया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन
रविवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जांच के बाद वीडियो रक्सा का निकला। देर शाम पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना रक्सा क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी रवींद्र यादव के परिवार में दस दिन पहले बेटा हुआ था। इसकी खुशी में शनिवार की रात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में गांव के लोगों को न्योता देकर बुलाया गया। खाने-पीने के दौर के साथ बार बालाएं भी डांस करने पहुंचीं। इनको देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रात भर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए कार्यक्रम चलता रहा। इसी बीच लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
रविवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने फेसबुक पर वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जांच करने पर वीडियो रक्सा के राजापुर गांव का निकला। रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में वीडियो सही पाए जाने पर थाने के एसआई दिनेश तोमर की तहरीर पर रवींद्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।