{"_id":"5e56d4a38ebc3ec9857fa502","slug":"bank-will-be-closed-for-eight-days-jhansi-news-jhs1611248166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से ही तैयार हो जाइए, पूरे आठ दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से ही तैयार हो जाइए, पूरे आठ दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन
bank will be closed for eight days
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आठ से 15 मार्च तक आठ दिन सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। घरेलू खर्च, होली की खरीदारी व अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले ही पैसों की व्यवस्था कर लें। नहीं तो आपको एटीएम मशीन पर लंबी कतार या आउट ऑफ कैश (पैसा नहीं है) जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आठ मार्च को रविवार है, नौ और दस मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। 11, 12 और 13 मार्च को विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। 14 को महीने का द्वितीय शनिवार और 15 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। इस कारण लगातार बैंक बंद रहेंगे। इतने दिनों तक बैंक बंद रहने से लोगों को दिक्कत हो सकती है। त्योहार से ठीक पहले और कई दिन बाद तक बैंक बंद रहने से लोग अधिक प्रभावित हो सकते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के जिला संयोजक अशोक कुमार महावर ने तीन दिन हड़ताल, होली व शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते आठ दिन बैंक बंद रहने की पुष्टि की।
एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
वेतन वार्ता एवं अन्य मुद्दों पर भारतीय बैंक संघ से कोई सम्मानजनक समझौता न होने के कारण आंदोलन का क्रम जारी है। इस क्रम में बुधवार को जिले की सभी बैंक यूनियनों के सदस्यों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्वालियर रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहां सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रबंधक राघवेंद्र यादव ने की। यूएफबीयू के जिला संयोजक अशोक कुमार महावर ने कहा कि पिछले वेतन समझौते की अवधि के लगभग ढाई वर्ष गुजर जाने के बावजूद डेढ़ माह से जारी आंदोलन और दो दिवसीय हड़ताल पर भी सरकार और आईबीए बैंकर्स की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इस कारण संगठन ने 11, 12 और13 मार्च को हड़ताल पर रहने और सुनवाई न होने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जेपी किलेदार, भानसिंह कुशवाहा, अजय सिंह कुशवाहा, पीके तिवारी, मानवेंद्र सोनी, सज्जन तिवारी, नेहा ठकुरानी, कविता, प्रियंका निगम, अंजली अहिरवार, अंकित सेठ, प्रदीप नागर, अमिताभ निगम आदि मौजूद थे।