{"_id":"588f95554f1c1b7c3de81883","slug":"bank-staff-will-strike-on-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फरवरी को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फरवरी को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
bank strike news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने नोटबंदी से हुई परेशानियों और खराब हो चुके ऋणों की वसूली को लेकर सिविल लाइंस स्थित पीएनबी शाखा के सामने प्रदर्शन किया। इसमें जिलाध्यक्ष अशोक महावर ने बताया कि बैंकों में नकदी की कमी है। इस कारण ग्राहकों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा कर्मचारियों का भी टोटा है। बावजूद, सरकार नित नये नियम बना रही है। इससे कर्मचारी परेशान हैं।
सचिव आर पी गुप्ता ने बताया कि सात फरवरी को अखिल भारतीय स्तर पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में सभी बैंकिंग संगठन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन के चरण में एक फरवरी को सभी बैंक यूनियन मांगों को लेकर वित्तमंत्री को पत्र लिखेंगे। दो फरवरी को रिजर्व बैंक की शाखाओं के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। तीन से छह फरवरी तक पोस्टर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अजय सिंह कुशवाहा, भानूप्रताप सिंह, विनय कृष्णा, वीडी बबेले, अजय राठौर, अनूप सूरी, रोशनी कुशवाहा, आकांक्षा तोमर, श्याम मुखरैया मौजूद रहे।
यह हैं मांगें
- खराब ऋणों को सख्ती से वसूला जाए
- ऋण न चुकाने वालों पर फौजदारी का मुकदमा चलाया जाए
- एक करोड़ से अधिक के देनदारों के नाम प्रकाशित किए जाएं
- बैंकों को पर्याप्त नकदी मुहैया कराई जाए
- नोटबंदी के कारण मौत का शिकार हुए लोगों और बैंक कर्मचारियों को मुआवजा दिया जाए।
- खातों से रुपये निकालने की सीमा को खत्म किया जाए