फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bank is not ready to make kcc for animal husbandry

पशुपालकों के केसीसी कार्ड बनाने को बैंक राजी नहीं

Wed, 02 Jun 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
bank is not ready to make kcc for  animal husbandry
पशुपालकों के केसीसी बनाने को बैंक राजी नहीं
विज्ञापन

झांसी। सरकार ने किसानों तर्ज पर पशुपालकों के केसीसी कार्ड बनाने की बात कही लेकिन, इस योजना को बैंकों का साथ नहीं मिल रहा। इस वजह से अब तक सिर्फ पांच फीसदी पशुपालकों के ही किसी तरह केसीसी बन सके हैं। उसके बाद बैंकों ने पल्ला झाड़ लिया। अब बाकी पशुपालक बैंकों का चक्कर काटने को मजबूर हैं।
किसानों की तरह पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) दिए जाने की योजना बनाई गई। डेयरी, मुर्गी पालन एवं मत्स्य पालन करने वालों को कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक से मदद दी जानी थी। पशुपालकों को चार फीसद ब्याज पर दो लाख का ऋण मिल सकता है। मत्स्य पालकों को ईंधन, बर्फ, श्रम शुल्क, मौरिंग, लैडिंग शुल्क, पट्टा किराया आदि के लिए मोटी रकम की जरूरत होती है, जिसकी जरूरत इससे पूरी हो सकती है। सरकार की मंशा थी कि केसीसी के जरिए छोटे पशुपालकों को साहूकारों के पास जाने से रोका जा सके। सभी बैंकों को तेजी से इसे बनाने के निर्देश दिए गए लेकिन, राष्ट्रीयकृत बैंक ही इसे बनाने से हिचक रहे हैं। जानकारों के मुताबिक सभी अहम बैंकों ने अलग-अलग बीस से अधिक पशुपालक केसीसी नहीं बनाए जबकि झांसी में करीब डेढ़ लाख पशुपालक बताए जा रहे। सरकार इनको भी संस्थागत ऋण प्रणाली के तहत लाना चाहती है लेकिन, बैंक ही इस काम में रोड़ा बने हैं।
विज्ञापन

सिर्फ चार फीसदी ब्याज पर कर्ज
सामान्य तौर पर खेती-किसानी के ऋण में नौ फीसदी ब्याज लिया जाता है। केसीसी के कर्ज पर सरकार दो फीसदी सब्सिडी देती है। समय पर ऋण लौटा देने वाले किसानों को तीन फीसदी अतिरिक्त छूट मिलती है। इस तरह चार फीसदी दर पर किसानों को करीब तीन लाख रुपये का लोन मिलता है। केसीसी कार्ड बनवाने पर कोई प्रोसिंगम चार्ज भी नहीं लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed