फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bangra, Bamor and Month won the cricket match

बंगरा, बामौर और मोंठ ने जीता क्रिकेट मुकाबला

Sat, 16 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bangra, Bamor and Month won the cricket match
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित स्वर्गीय विवेक निरंजन अकादमी एवं विवेक मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित टीचर्स प्रीमियर लीग में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। जिसमें बंगरा ब्लास्टर, बामौर ब्लैक पैंथर्स व मोंठ इंडियन ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला मैच मऊ अवेंजर और बंगरा ब्लास्टर के मध्य हुआ। जिसमें मऊ अवेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 100 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज प्रभात यादव ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगरा ब्लास्टर ने 11 ओवरों में चार विकेट खोकर ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच ललितपुर चैंपियन और बामौर ब्लैक पैंथर्स के बीच हुआ। जिसमें ललितपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। जवाब में बामौर ब्लैक पैंथर्स की टीम ने 11 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीत लिया। वहीं प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला गुरसराय फाइटर्स और माेंठ इंडियन के बीच हुआ। मोंठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए। मैच में बल्लेबाज महेंद्र यादव ने 54 गेंदों पर 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरसराय की पूरी टीम आठ विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। मैच के दौरान राहुल कुशवाहा व ईशु अंपायर की भूमिका में रहे। इस मौके पर बृजेंद्र टाकोरी, महेंद्र्र यादव, अनीस मोहम्मद, राजेंद्र शर्मा, मनोज यादव, विपिन व्यास मौजूद रहे। संचालन रामकिशन निरंजन ने व आभार नारायण राजपूत ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed