फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   banda ke liye roadways ki ac bus seba suru

बांदा के लिए रोडवेज की एसी बस सेवा शुरू

Tue, 25 Feb 2020 08:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
banda ke liye roadways ki ac bus seba suru
रोडवेज ने शुरू की बस सेवा। - फोटो : ???? ????
बांदा के लिए रोडवेज की एसी बस सेवा शुरू
विज्ञापन

झांसी। झांसी - फैजाबाद मार्ग पर संचालित एसी जनरथ बसों में यात्री संख्या कम होने और आय बेहतर प्राप्त न होने पर उन्हें अब बांदा के लिए चलाना शुरू कर दिया है। यह बसें झांसी, उरई, जोल्हूपुर, हमीरपुर होकर बांदा जा रही है।
झांसी - बांदा मार्ग पर पिछले काफी समय से कई संस्थाओं और यात्रियों द्वारा एसी बस संचालन की मांग उठती रही है। ऐसे में पिछले कुछ महीनों से इस पर रोडवेज द्वारा तेजी से प्रक्रिया चलायी जा रही थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट के अनुसार झांसी से बांदा के लिए दो एयरकंडीशन्ड बसें शुरू कर दी हैं। इनमें एक सुबह छह बजे और दूसरी दोपहर तीन बजे से चलायी जा रही है। इसमें सफर के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। झांसी डिपो की ये बसें बस स्टैंड से चल रही हैं।
विज्ञापन

सात संविदा कंडक्टर हुए बर्खास्त, 23 को मिला नोटिस
झांसी। रोडवेज में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर चार और भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाने पर तीन संविदा परिचालकों की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं। इसके साथ ही 22 संविदा परिचालकों को नोटिस दिया गया है। अगर यह सही तरीके से ड्यूटी नहीं करते हैं, तो इन पर भी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज में मुख्यालय के निर्देश पर पिछले कई दिनों से लापरवाह व अन्य मामलों में लिप्त चालक - परिचालकों को चिह्नित किया जा रहा था। चिह्नित होने के बाद मुख्यालय में सूचना भेजी गई। इसके बाद नोटिस देने और सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट ने बताया कि संविदा परिचालक अवनीश पटेल, आरिफ, योगेश सैनी, अतुल कुमार, जितेंद्र्र कुमार, मनोज यादव, शिवराम सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, 22 परिचालकों को नोटिस दिया गया है। अगर यह नियमित ड्यूटी नहीं करते हैं, तो इनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। इधर, जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधक ने बेहतर प्रदर्शन न करने वाले परिचालकों के साथ बैठक की। उन्हें निर्देश दिया, कि 31 मार्च तक वह आय बढ़ाएं और अपने कार्य में सुधार लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed