{"_id":"607709608ebc3e2457515052","slug":"ban-bhibhhag-ne-roka-pani-ki-paipline-dalne-ka-kam-jhansi-news-jhs1931202105","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभााग ने रोका पानी की पाइपलाइन डालने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभााग ने रोका पानी की पाइपलाइन डालने का काम
विज्ञापन
वन विभाग ने पानी की पाइप लाइन का काम रोक दिया है।
- फोटो : ???? ????
वन विभाग ने रोका पानी की पाइपलाइन डालने का काम
झांसी। माताटीला बांध से महानगर को पेयजल आपूर्ति के लिए डाली जा रही पानी की पाइपलाइन का काम वन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण रुक गया है। विभाग का बबीना के पास में तीन किलोमीटर में जमीन का हिस्सा आ रहा है। अब अनापत्ति के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
माताटीला बांध का 195 एमएलडी पानी महानगरवासियों की प्यास बुझाने में काम आएगा। इसके लिए पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। बबीना में जलशोधन संयंत्र लगाया जाएगा। इसके लिए माताटीला से बबीना तक 25 किलोमीटर के क्षेत्र में पाइपलाइन डाली जा चुकी है। अब बबीना से महानगर तक 27 किलोमीटर की पाइपलाइन डाली जा रही है। इसका काम अलग - अलग स्थानों पर तेजी से हो रहा है। हंसारी से इलाहाबाद बैंक चौराहा के बीच में सेना की जमीन होने के कारण करीब साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में काम रुका हुआ है। अब वन विभाग ने भी बबीना के पास काम रुकवा दिया है। इसकी वजह वन विभाग की अनापत्ति नहीं मिलना है। बबीना के आगे तीन किलोमीटर में वन विभाग का क्षेत्र है। यहां पर पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई करने की अनुमति नहीं है। इसलिए जल निगम की निर्माण इकाई ने वन विभाग को पत्र लिखा है कि खुदाई की अनुमति दी जाए।
काम की रफ्तार पर पड़ेगा असर
अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण काम की रफ्तार पर असर पड़ेगा। क्योंकि, अनापत्ति आने में कितना समय लगेगा कोई नहीं जानता है और जब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा, तब तक काम शुरू नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
------
पाइप लाइन डालने का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण काम रोकना पड़ा है। अब काम कब तक शुरू होगा, कह नहीं सकते हैं।
- हिमांशु नेगी, परियोजना प्रबंधक, उप जल निगम निर्माण इकाई, झांसी