{"_id":"6179a6f0bb603b0664529e7c","slug":"bamboo-products-will-now-be-made-in-jhansi-jhansi-news-jhs207617634","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब झांसी में ही बनेंगे बांस के उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब झांसी में ही बनेंगे बांस के उत्पाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नेशनल बैंबू मिशन के तहत वन विभाग द्वारा भगवंतपुरा में 12 लाख रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कराया गया है। प्लांट में टेढ़ेमेढे़ बांसों का उपचार कर बांस के उत्पादों को बनाने के लिए तैयार किया जाएगा।
हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा बैंबू ट्रीटमेंट प्लांट की योजना को तैयार किया गया था। योजना के तहत भगवंतपुरा में 1050 वर्ग फुट क्षेत्रफल में निर्माण कार्य को शुरू किया गया था। जिसके तहत प्लांट के चारों तरफ ढाई फुट ऊंची दीवार का निर्माण कराया गया है। लगभग डेढ़ सौ वर्ग फुट क्षेत्रफल में ट्रीटमेंट मशीन को स्थापित किया गया है। बांसों को गर्म करने के लिए ट्रीटमेंट टैंक का निर्माण कराया गया है। टैंक में बासों का उपचार किया जाएगा। वहीं टेढे़ मेडे़ बासों को सीधा किया जाएगा। बांसों की आयु को बढ़ाने के लिए टैंक में केमिकल लगाया जाएगा। विभाग द्वारा निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है।
इस संबंध में जिला वन अधिकारी वीके मिश्रा ने बताया की कॉमन फैसलिटी प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। जल्द ही बांसों के उपचार का कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। जो ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।