{"_id":"683b10f8dfcaad8cda06b60b","slug":"balrampur-former-mp-rizwan-zaheer-is-getting-special-facilities-in-lalitpur-district-jail-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को कारागार में मिल रहीं विशेष सुविधाएं, देखकर जेल प्रशासन भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को कारागार में मिल रहीं विशेष सुविधाएं, देखकर जेल प्रशासन भी हैरान
Sat, 31 May 2025 07:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 31 May 2025 07:54 PM IST
सार
ललितपुर जिला कारागार में बंद बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को दी गई विशेष सुविधाओं से जेल प्रशासन हैरान रह गया। जेल अधीक्षक इन सुविधाओं पर कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
ललितपुर जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हत्या की साजिश के आरोपी बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जिला कारागार में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही थी। उनकी बैरक में ब्रांडेड खाने-पीने का सामान मिला। तकिए के नीचे से 30,000 रुपये भी मिले। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल द्वारा किए गए जेल के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ। इस संबंध में उन्होंने जेल अधीक्षक से सवाल किया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने सुबह 10.45 बजे जिला कारागार का निरीक्षण किया। वह जेल की बैरक संख्या 5ए में गए तो वहां की सुविधाएं वीआईपी थी। डनलप का गद्दा, तकिया, बैटरी वाला पंखा, देसी घी, अचार, मिठाई, खाने की अच्छी क्राकरी, टिफिन, ब्रांडेड तेल, साबुन, शैंपू, क्रीम आदि रखी थी।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर पाया कि इस बैरक में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को रखा गया है। तकिया के नीचे 500 रुपये की गड्डी भी रखी थी। बैरक में अन्य चार बंदी जमीन पर कटोरी में दाल और प्लास्टिक की पन्नी में रोटी रखकर खाते हुए पाए गए। वहीं, बैरक संख्या पांच ए में दीवारों पर गुटखा थूकने के निशान थे। बाहर तंबाकू और गुटखा के भारी संख्या में पाउच पड़े थे।
विज्ञापन
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसीनगर की हत्या की साजिश में बंद हैं पूर्व सांसद
जनपद बलरामपुर की नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। वह जिला कारागार ललितपुर में जुलाई 2022 से निरुद्ध चल रहे हैं।