{"_id":"5fb9705a8ebc3e9bc36973bc","slug":"bajaat-ki-kami-hone-se-sampurna-clinik-me-pada-tala-jhansi-news-jhs181594694","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट की कमी होने से संपूर्णा क्लीनिक में पड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट की कमी होने से संपूर्णा क्लीनिक में पड़ा ताला
विज्ञापन
बजट की कमी के चलते संपूर्णा क्लीनिक पर पड़ा ताला
बजट की कमी होने से संपूर्णा क्लीनिक में पड़ा ताला
झांसी। महिलाओं में होने वाले कैंसर की जांच के लिए तीन साल पहले जिला महिला अस्पताल में संपूर्णा क्लीनिक का शुभारंभ किया गया था। लेकिन बजट की कमी के चलते क्लीनिक को बंद कर ताल लगा दिया गया है। जिसके चलते महिलाओं का जांच कराने में परेशानी का सामना करना पडे़ेगा।
अस्पताल में 30 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं में स्तन कैंसर, हृदय रोगों के खतरों की पहचान, ब्लड प्रेशर व खून की कमी की जांच के लिए वर्ष 2017 में संपूर्णा क्लीनिक की शुरूआत की गई थी। क्लीनिक में एक चिकित्सक सहित दो स्टाफ नर्सों को नियुक्त किया गया था। जिसमें आधुनिक मशीनों द्वारा महिलाओं की जांच की व्यवस्था की गई थी। जांच के दौरान कैंसर के लक्षण पाए जाने पर महिलाओं को उपचार के लिए सही जगह पर जाने की सलाह दी जाती थी। क्लीनिक में रोजाना चार से पांच महिलाओं में कैंसर की जांच की जाती थी। साथ ही मौजूद चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं को भी परामर्श दिया जाता था। सीएमओ द्वारा अस्पताल प्रबंधन को जारी आदेश में बजट की कमी के चलते संपूर्णा क्लीनिक को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके चलते शनिवार को क्लीनिक को बंद कर ताल लगा दिया गया है। इस संबंध में अस्पताल की सीएमएस डॉ. शाहिदा परवीन ने बताया कि की संपूर्णा क्लिनिक का संचालन सीएमओ कार्यालय से किया जाता है। सीएमओ द्वारा क्लीनिक को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश पर अमल करते हुए क्लीनिक को बंद कर दिया गया है।