{"_id":"6251dbff16623a6bc71a94a2","slug":"bad-roads-drains-filled-with-dirt-no-one-has-to-see-jhansi-news-jhs218364848","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कें, गंदगी से भरी नालियां, है कोई देखने वाला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कें, गंदगी से भरी नालियां, है कोई देखने वाला...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर में बिजली, पानी, टूटी नालियां, लीकेज और बदहाल सड़कों से लोग त्रस्त हैं। पांचवें दिन भी 50 से अधिक लोगों ने अमर उजाला में फोन करके अपने क्षेत्र की समस्या बताई। शनिवार को सबसे अधिक समस्याएं सड़क, नालियों और पानी की आईं। लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभागों में फोन किया लेकिन समस्या देखने कोई कर्मचारी तक नहीं पहुंचा।
शनिवार को प्राप्त हुईं शिकायतों में प्रमुख रूप से छोटे-बड़े सरकार का कंपाउंड बाहर उनाव गेट के अंकुर सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में सड़क ही नहीं बनी है, नालियां न होने से पानी उखड़ी पड़ी सड़क पर भर जाता है। इससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। इसके अलावा सीपरी बाजार एसआईसी स्कूल के पास नालियां बजबजा रही हैं। रुचिता पांडे ने बताया कि कई दिनों से नालियों की साफ-सफाई नहीं की गई। पंचशील डेंटल हॉस्पिटल के पास रहने वाली रीना ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
सिजवाहा में टाटा मोटर्स नई कॉलोनी के एस शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गंदगी फैली पड़ी है। भेल निवासी ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क पर मेन लाइन से पानी बह रहा है। इससे रोज काफी पानी की बर्बादी हो रही है। उनाव गेट निवासी हरिशंकर विजौरिया ने बताया कि नलों में पानी समय से न आने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। दतिया गेट अंदर निवासी शिवम पटैरिया ने बताया कि क्षेत्र की पाइपलाइन में लीकेज होने से पानी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हमें बता सकते हैं अपनी समस्या
झांसी। आपके घर या मुहल्ले में पानी न आता हो या बिजली की आवाजाही बनी रहती हो तो अमर उजाला को बताएं। इसके अलावा खराब सड़क की समस्या की जानकारी भी हमसे साझा कर सकते हैं। समस्या संबंधित विभाग तक पहुंचाकर निस्तारण कराया जाएगा। यह जानकारी आप अमर उजाला के मोबाइल नंबर 76175 66165 पर (सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक) या ई मेल jhs-cityreporter@jhs.amarujala.com पर साझा कर सकते हैं। अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखकर जरूर भेजें।