फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Babina's result will come first, Mauranipur's result will come later

पहले आएगा बबीना का परिणाम, मऊरानीपुर का सबसे बाद में

Wed, 09 Mar 2022 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Babina's result will come first, Mauranipur's result will come later
झांसी। चुनाव का परिणाम जानने के लिए मऊरानीपुर विधानसभा के लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। बूथों की संख्या अधिक होने की वजह से मऊरानीपुर का अंतिम परिणाम सबसे बाद में आएगा। जबकि, बबीना की मतगणना सबसे पहले हो जाएगी। प्रशासन मतगणना की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप देने में जुटा है। मतगणना की सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्डिंग होगी। ड्रोन के जरिये हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

मऊरानीपुर में 484 मतदेय स्थलों पर मतदान हुआ था। इस विधानसभा के वोटों की गिनती 35 राउंड में पूरी होगी। जबकि, बबीना में 397 बूथों पर वोट डाले गए थे। यहां 29 चक्रों मेें मतगणना पूरी होगी। जबकि, झांसी नगर में 428 बूथों पर वोटिंग हुई थी। यहां वोटों की गिनती 31 चक्रों में पूरी हो जाएगी। जबकि, गरौठा विधानसभा में 430 बूथों पर मतदान हुआ था। यहां की गणना भी 31 चक्रों में पूरी होगी। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना 14 टेबलों पर होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के भी चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। सभी एंट्री प्वाइंट पर सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे। तलाशी के बाद भी अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, धूम्रपान सामग्री प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

अफसर डाले रहे डेरा
झांसी। मंगलवार को मतगणना स्थल पर दिन भर अफसरों का जमावड़ा बना रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि मतगणना के दौरान सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके अलावा उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इस मौके पर एसएसपी शिवहरी मीना, सीडीओ शैलेष कुमार, एडीएम संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती
झांसी। बृहस्पतिवार को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। सुबह चार बजे कोषागार से डाक मत पत्र निकालकर भोजला मंडी लाए जाएंगे। कोषागार से लेकर मतगणना स्थल तक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था होगी। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed