फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Babina MLA said- I was mistreated in the train, I remained silent even after swallowing the insult

Jhansi News: बबीना विधायक बोले- ट्रेन में मुझसे दुर्व्यवहार हुआ, अपमान का घूंट पीकर भी चुप रहा

Fri, 27 Jun 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Babina MLA said- I was mistreated in the train, I remained silent even after swallowing the insult

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। आठ साल में मैंने कभी व्यक्तिगत कुर्सी नहीं बनाई। कार्यालय में जहां बैठता हूं, वहां कोई भी आकर बैठ जाता है। फिर भला ट्रेन में सीट के लिए क्यों लड़ूगा। परिवार के साथ बैठकर खाना खाना चाहता था। इसलिए यात्री से सीट बदलने का अनुरोध किया था। फिर उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। लगातार अपमान का घूंट पीकर भी चुप रहा। 19 जून को वंदे भारत ट्रेन में मारपीट की घटना के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया से ये बात बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कही।

बबीना विधायक ने कहा कि उन्होंने एक-एक कर दो यात्रियों से सीट बदलने का अनुरोध किया। तभी एक यात्री उलझ गया। उनके गनर ने बताया कि विधायक हैं तो बोल पड़ा, ट्रेन में फर्जी विधायक बहुत घूमते हैं। गनर को भी वर्दी उतरवाने की धमकी दी। ऐसा लग रहा था कि उस यात्री ने शराब पी रखी है। ऐसे में एप के जरिये तुरंत शिकायत की। उस समय ट्रेन में पत्नी और बेटा भी था।
विज्ञापन




जब गनर को हमारी असुरक्षा का अहसास हुआ तो उसने दूसरे गनर को फोन करके सूचना दी। इससे ट्रेन में हुए दुर्व्यवहार की बात उनके समर्थकों को भी पता चल गई। जैसे ही ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची तो आवेश में आकर कुछ समर्थकों ने यात्री के साथ मारपीट कर दी। ये सब इतना जल्दी हुआ कि वह भी कुछ समझ नहीं पाए। फिर उन्होंने ही समर्थकों को रोका। विधायक ने कहा कि दूसरा यात्री कांग्रेस से जुड़ा व्यक्ति था। वह लगातार कांग्रेस के लोगों से फोन पर बात कर रहा था। बोले कि घटना दुखद है। मगर इसमें उनका कोई दोष नहीं है। कहा कि घटना के बाद उन्होंने पीड़ित यात्री से बात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अंदर और कुछ बाहर के लोग छवि खराब कर रहे

राजीव ने कहा कि जब से वह विधायक बने हैं, तब से अब तक उन पर कोई आरोप नहीं लगा। उनके कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी हैं। कुछ अंदर और कुछ बाहर के लोग उनकी छवि खराब कर रहे हैं। कहा कि पार्टी के नोटिस का वह जवाब देंगे। शीर्ष नेताओं के सामने उन्होंने अपनी बात रखी है।




एक और वीडियो वायरल, विधायक से उलझते दिखे यात्री

ट्रेन में घटना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दो यात्री विधायक से उलझते दिखाई दे रहे। विधायक और उनके गनर की तरफ उंगली दिखाकर बात कर रहे हैं। एक यात्री आक्रोश में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed