फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   baba saheb gives eqalitty for us

बाबा साहेब ने दिलाया समानता का अधिकार

Mon, 15 Apr 2019 01:12 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
baba saheb gives eqalitty for us
ambedkar jaynti - फोटो : amarujala
झांसी।भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंाबेडकर की 128 वीं जयंती रविवार को मनाई गई। कचहरी चौराहा सहित कई स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर लोगों ने पुष्प अर्पित किए और उनके जयकारे लगाए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने भारत के प्रत्येक नागरिक को सम्मान व समानता का अधिकार दिलाया है।
विज्ञापन

 सपा - बसपा महागठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर यादव, बसपा जिलाध्यक्ष राम बाबू चिरगईया, चंद्रभान आदिम, सीताराम कुशवाहा, संजीव फाइटर, संतोष वर्मा, तबरेज मंसूरी आदि ने कचहरी चौराहा स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद बसपा के तत्वावधान में स्थानीय विवाह घर में गोष्ठी हुई। इधर भारतीय वाल्मीकि महासभा के तत्वावधान में नगर निगम कैंपस स्थित महर्षि वाल्मीकि उद्यान से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोग जय भीम के नारे लगा रहे थे। महानगर में भ्रमण के बाद शोभायात्रा कचहरी चौराहा पहुंची। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर नीरज पार्षद, महंत लक्ष्मी नारायण रतन, राजेंद्र खरे, बंटी करौसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन मंच के कुंवर बहादुर आदिम, प्रभु दयाल कुशवाहा, विनोद राय, जगदीश प्रसाद, इंद्रपाल सिंह आदि ने कचहरी चौराहा स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने इस देश को लोकतांत्रिक तरीके से चलाने का अवसर दिया, जो सराहनीय है। पंचशील शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में एमडी वर्मा, एलआर वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्व के महानतम विद्वान थे, जिन्होंने भारतीय संविधान की रचना कर मनुष्यों को महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान किए। इस अवसर पर एसके वर्मा, शशि प्रभा, पीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बिपिन बिहारी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनकर सक्सेना, शैलेश राय, राजीव श्रीवास्तव ने, तथागत बुद्ध सामाजिक चेतना समिति के डा. देवेंद्र नारौलिया, डा. नरेंद्र शाक्या आदि ने, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत, सचिव केपी श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार सक्सेना ने, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के झांसी डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय, सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट, इंपलाइज यूनियन के शाखाध्यक्ष चंदन सिंह यादव ने, डा. आंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के कार्यालय में इंजीनियर पीएल वर्मा, एमडी वर्मा, डा. राज बहादुर मौर्य ने, बौद्ध, कबीर, झलकारी बाई, डा. आंबेडकर चेरेटेबिल ट्रस्ट की आशा आर्य, गणेश प्रसाद वर्मा, डा. हरीराम वर्मा ने, कोरी युवा महासंघ के राकेश अमरया, अरविंद वशिष्ठ ने, मुंशी संघ सिंचाइ शाखा झांसी के अमर सिंह बग्गन, नरेश सेन, अशोक कुमार, कमल किशोर भासने ने, नंदनपुरा में संजय सेवनिया, डा. प्रमोद वर्मा ने, बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के कार्यालय में सुभाष चौरसिया, मिंटू श्रीवास्तव ने, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति महानगर के अनूप करौसिया, राजू बुकसेलर, पूर्व महापौर किरन वर्मा ने जयंती मनाई।

इनके अलावा डा. आंबेडकर सामाजिक कल्याण समिति के संतोष कुमार, सरजीत सिंह ने, ऑल इंडिया एससी - एसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन वैगन मरम्मत कारखाना एवं सीएमएल आर कारखाना के कार्यालय में महेश कुमार, पूरन लाल, शिव चरण ने, डा. बीआर आंबेडकर ज्ञान गंगा इंटर कालेज पुनावली कला में पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, अजय नरूला, संजय अहिरवार ने, वृंदावन लाल वर्मा पार्क में जय श्री राधे राधे सेवा समिति के  दिलीप कुमार चौरसिया, अजय राठौर, सतीश साहनी ने बाबा साहेब भीमराव अंाबेडकर की जयंती मनाई और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed