{"_id":"67457bb2f39fcecf0e038033","slug":"baba-bageshwar-dhirendra-shastri-mobile-thrown-hindu-ekta-yatra-in-jhansi-see-video-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हमला नहीं हुआ... भक्त फूल बरसा रहे थे हाथ से मोबाइल छूट गया', पदयात्रा में हमले पर बोले धीरेंद्र शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हमला नहीं हुआ... भक्त फूल बरसा रहे थे हाथ से मोबाइल छूट गया', पदयात्रा में हमले पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
Tue, 26 Nov 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:59 PM IST
सार
झांसी में हिंदू एकता पदयात्रा में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल फेंका गया है।भीड़ में मोबाइल फेंकने वाले को तलाशा जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री पर फेंका मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान उस समय अचानक अफरातफरी मच गई, जब मऊरानीपुर के रामवन होटल के पास भीड़ में किसी ने उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया। मामवे को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'कोई हमला नहीं हुआ था। फूल बरसा रहे एक भक्त का मोबाइल फोन गलती से गिर गया, यह कोई हमला नहीं था। हम यह यात्रा शांतिपूर्वक कर रहे हैं।'
धर्म के जयकारों के साथ आगे रवाना हुई बागेश्वर पीठाधीश्वर की एकता पदयात्रा
मंगलवार सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मऊरानीपुर के ग्रामोदय से अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आगे आरंभ की। यात्रा आरंभ करने से पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद हनुमान चालीस का पाठ हुआ।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पं.धीरेंद्र शास्त्री ने सभी को ओरछा तक साथ चलने का अपील की। ग्रामोदय से आरंभ हुई यात्रा सबसे पहले बंगरा के श्रीराम कॉलेज पहुंचेगी। यहां कुछ देर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा। इसके पश्चात रात में सकरार के श्रीराम पैलेस पहुंचने के बाद शारदा महाविद्यालय पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी।
विज्ञापन
#WATCH | Jhansi, Uttar Pradesh | On being asked about media reports of an attack on him, Bageshwar Dham chief Dhirendra Krishna Shastri says, "There was no attack. A devotee who was showering flowers dropped the mobile phone mistakenly. It was not an attack. We are conducting… pic.twitter.com/1aKhMAQfLe
— ANI (@ANI) November 26, 2024
विज्ञापन
धर्म के जयकारों के साथ आगे रवाना हुई बागेश्वर पीठाधीश्वर की एकता पदयात्रा
मंगलवार सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मऊरानीपुर के ग्रामोदय से अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आगे आरंभ की। यात्रा आरंभ करने से पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद हनुमान चालीस का पाठ हुआ।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पं.धीरेंद्र शास्त्री ने सभी को ओरछा तक साथ चलने का अपील की। ग्रामोदय से आरंभ हुई यात्रा सबसे पहले बंगरा के श्रीराम कॉलेज पहुंचेगी। यहां कुछ देर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा। इसके पश्चात रात में सकरार के श्रीराम पैलेस पहुंचने के बाद शारदा महाविद्यालय पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी।
आज यात्रा कुल 17 किलोमीटर का सफर करेगी। यात्रा की सुरक्षा के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग को देखते हुए मंगलवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रैफिक को बदले रास्ते से आगे भेजा जा रहा है। नौ दिवसीय यह हिंदू एकता पद यात्रा 158 किलोमीटर की है। आधे से अधिक हिस्सा यात्रा का पूरा हो चुका। यात्रा का समापन 29 नवंबर को ओरछा में होगा।