फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ayodhya rejult day piesefull

शांति से गुजरा फैसले का दिन, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Thu, 01 Oct 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya rejult day piesefull
अयोध्या मामले को लेकर बुधवार को फ्लैग मार्च करती पुलिस।
झांसी। बुधवार को अयोध्या के विवादित ढांचा पर फैसला आने के बाद पूरा दिन शांति से गुजरने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। फैसले के मद्देनजर पूरे जिले में अलर्ट रहा। सुबह से लेकर भारी फोर्स प्रमुख चौराहों से लेकर मोहल्लों में तैनात किया गया था। अफसरों ने दिन भर घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मोहल्लों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
विज्ञापन

बुधवार को अयोध्या के विवादित ढांचा पर फैसला आने से पहले मंगलवार की रात ही सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया था। बुधवार सुबह से ही जिले में अलर्ट कर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया था। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास ने भारी फोर्स के साथ महानगर के इलाइट चौराहा से गोविंद चैराहा, सैंयर गेट, कुरैश नगर होते हुए मिनर्वा चैराहा, खंडेराव गेट तक फ्लैग मार्च कर खुराफातियों को चेताया। दोपहर फैसला आने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। अधिकारी दिन भर घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पूरा दिन शांतिपूर्वक निकल जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। महानगर के मुकरयाना, बिसातखाना, कुरैश नगर, सैंयर गेट, नौ नंबर, नगरा आदि मोहल्लों में ड्रोेन कैमरों से निगरानी की गई। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed