{"_id":"5e73d9db8ebc3e768e08985a","slug":"awareness-jhansi-news-jhs1628462140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से बचने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे सरकारी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से बचने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे सरकारी कर्मचारी
विज्ञापन
महिला डाक घर में कोरोना से सचेत महिलाएं मास्क पहने कार्य कर रहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच सरकारी कर्मचारी मुस्तैदी से अपने काम को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। वे सामान्य दिनों की तरह फाइलों को निपटा रहे हैं और न ही आम जनमानस से मिलने में किसी तरह की हिचक दिखा रहे हैं। हालांकि, अपने सभी कामों को वे पूरी सतर्कता के साथ अंजाम देने में जुटे हुए हैं। कई कर्मचारी चेहरे पर मास्क लगाकर आ रहे हैं, तो कुछ अपने साथ सेनेटाइजर भी ला रहे हैं। वे खुद तो सेनेटाइजर का उपयोग करते ही हैं, साथ ही आने वाले लोगों के हाथों में भी इसकी दो बूंद डाल देते हैं। खुद सतर्क हैं और लोगों को भी जागरूक करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने ऐसे ही कुछ कर्मचारियों से बातचीत कर उनका हाल जाना। किसी में भी अपने काम के प्रति उत्साह में किसी तरह की कमी नजर नहीं आई।
कोरोना वायरस को देश में आपदा घोषित कर दिया गया है। आपदा के इस दौर में सरकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हम अपनी हर जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करने को तैयार हैं।
- सुदीप वैद्य
कोरोना वायरस से किसी को भी डरना नहीं है, बल्कि सभी को एकजुट होकर लड़ना है। हम पूरी सतर्कता बरतते हुए अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। खुद जागरूक हैं और लोगों भी इस बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
- रेखा
देश और प्रदेश की सरकारें कोरोना वायरस से मिलकर लड़ रही हैं। ऐसे में हम सरकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई है। इस चुनौती से निपटने के लिए कर्मचारी सरकार के साथ खड़े हुए हैं।
- सुनील प्रजापति
देश और दुनिया आपदा के दौर से गुजर रही है। जब चिकि त्सक कोरोना वायरस के मरीजों के पास जाने से नहीं कतरा रहे हैं, फिर हमें कैसा डर, बल्कि आपदा के इस दौर में तो हम ज्यादा काम करने के लिए भी तैयार हैं।
- कैलाश नारायण
जब सीमा पर तैनात जवान कोरोना वायरस से नहीं डर रहे हैं, तो हमें डर कैसा। इस आपदा से सरकार कर्मचारियों के लिए बलबूते ही लड़ रही है। हम पूरी सतर्कता के साथ अपने काम निपटा रहे हैं।
- मंजूलता मिश्रा
कर्मचारी थम गया तो सरकार ही थम जाएगी, लेकिन हमें थमना नहीं है, बल्कि सरकार के साथ कदमताल करते हुए चलते रहना है। मुश्किल की इस घड़ी में हमें पूरी निष्ठा के साथ अपने काम को अंजाम देते रहना है।
- संजय कुमार जैन
ये देश हमारी सभी जरूरतों को पूरा करता है। संकट के इस दौर में देश को हमारी सर्वाधिक जरूरत है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। कोरोना को लेकर सतर्कता जरूर बरत रहे हैं। लोगों को सतर्क रहने का संदेश दे रहे हैं।
- रमेश राजपूत
कोरोना वायरस का खतरा तो पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। लेकिन, अच्छी बात ये है कि भारत सरकार ने इसे नियंत्रित कर रखा है। सरकारी तंत्र की तैयारियों की वजह से ही ये थमा हुआ है, अन्यथा स्थित कुछ और होती।
- आशेंद्र दिवोलिया
देश को जब भी जरूरत पड़ी है, सरकारी कर्मचारी हमेशा आगे आए हैं। कोरोना वायरस को लेकर चाहे जितना बड़ा भी खतरा क्यों न हो, परंतु हम पीछे हटने वाले नहीं है। हमारा काम आम दिनों की तरह लगातार जारी है।
- इकबाल आलम
कोरोना वायरस से यदि हम घबरा जाएंगे तो फिर इससे लड़ाई कैसे होगी। हमें डरना नहीं है। माहौल ऐसा बनाए रखना है कि हर कोई इससे लड़ने के लिए तैयार रहे। ये वक्त ज्यादा काम करने का है।
- अनिल खरे
सतर्कता बरतने से हम कोरोना वायरस के संक्रमण से आसानी से बच सकते हैं। सभी कर्मचारी इसके प्रति जागरूक हैं। सामान्य दिनों की तरह हम बखूबी अपने काम को अंजाम देते आ रहे हैं। भयभीत कोई नहीं है।
- प्रमोद कुमार
मैं अपने साथ सेनेटाइजर लेकर चल रहा हूं, काम के दौरान समय - समय पर खुद भी इसे लगा लेता हूं और दूसरे के हाथों में भी डाल देता हूं। काम में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। सब सामान्य है।
- इं. घनश्याम तिवारी