{"_id":"66b86838e5e66533b301e3ad","slug":"auto-filled-with-female-devotees-fell-sixty-feet-down-the-hill-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: महिला श्रद्धालुओं से भरी ऑटो साठ फुट नीचे गिरी, आठ युवतियों समेत चालक गंभीर घायल; एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: महिला श्रद्धालुओं से भरी ऑटो साठ फुट नीचे गिरी, आठ युवतियों समेत चालक गंभीर घायल; एक की हुई मौत
Sun, 11 Aug 2024 12:59 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:59 PM IST
सार
सावन माह में भगवान केदारेश्वर मंदिर के दर्शन को मऊरानीपुर के गांधीगंज निवासी राधा साहू (23) पुत्री रामस्वरूप साहू अपनी आठ सहेलियों के संग निकली थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सभी वापस लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार सुबह केदारेश्वर मंदिर के दर्शन करके लौट रही महिला श्रद्धालुओं से भरी ऑटो करीब साठ फुट नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि उसमें सवार अन्य आठ युवतियों समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही। उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सावन माह में भगवान केदारेश्वर मंदिर के दर्शन को मऊरानीपुर के गांधीगंज निवासी राधा साहू (23) पुत्री रामस्वरूप साहू अपनी आठ सहेलियों के संग निकली थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सभी वापस लौट रहे थे। पहाड़ी पर एक ऑटो दिखने पर सभी उसमें सवार हो गईं। बारिश की वजह से रास्ते में फिसलन थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लौटते समय ऑटो नियंत्रित होकर सीधे करीब साठ फुट नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
ऑटो में सवार नंदनी पुत्री बाबूलाल, ज्योति पुत्री चतुर्भुज, नेहा पुत्री राजेंद्र, वंदना पुत्री दशरथ, कल्पना कल्पना पुत्री उदयभान, हेमा पुत्री प्रमोद, हेमा पुत्री दीनदयाल, पूजा पुत्री उदयभान, जितेंद्र पुत्र उदयभान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। तब तक मऊरानीपुर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने राधा साहू को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन