फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Auto driver beat, hungama

माल रखने को लेकर दुकानदार ने ऑटो चालक को पीटा, हंगामा

Thu, 05 Nov 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Auto driver beat, hungama
नंदनपुरा के पास हुए झगड़े में मौके पर पहुंची पुलिस। अमर उजाला
झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित नंदनपुरा में एक गोदाम के पास माल रखने को लेकर दुकानदार ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद ऑटो चालक ने अपने साथी बुलाकर दुकानदार को पीटा। जिससे मौके पर हंगामा हो गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नंदनपुरा व आवास विकास जाने वाले रास्ते पर एक कोल्ड ड्रिंक का गोदाम बना हुआ है। बुधवार शाम एक ऑटो चालक माल लेने गोदाम पहुंचा। गोदाम के पास एक दुकानदार ने माल लेने की खुन्नस में ऑटो चालक की पिटाई कर दी। जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद ऑटो चालक ने अपने साथी बुलाकर दुकानदार को पीटा। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। खबर मिलते ही सीपरी पुलिस ने मौके पर पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले अध्यापक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णानगर निवासी अध्यापक देवदत्त मिश्रा (45) ने झांसी-भोपाल रेलमार्ग पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार सुबह उनका शव एसी लोको शेड के पास मिला था। पुलिस को सुसाइड नोट मिला था, जिसमें कर्जदारों के परेशान करने के चलते कदम उठाने की जिक्र किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पत्नी की बीमारी के चलते कुछ सूदखोरों से करीब चार लाख रुपये उधार लिए थे। जिसकी अदायगी भी कर दी थी। इसके बाद भी सूदखोर परेशान कर रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या कर ली थी। प्रेमनगर पुलिस ने शिक्षक की पत्नी रामकुमारी की तहरीर पर रहीस, अशोक धोबी, अमित अग्रवाल समेत कुछ अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने कई जगहों पर की वाहन चेकिंग
झांसी। बुधवार की शाम महानगर में पुलिस ने जगह-जगह वाहन की चेकिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों को रोककर जांच की गई। संदिग्धों पर पुलिस की नजर रही।
त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने चेकिंग अभियान छेड़ रखा है। बुधवार की शाम कोतवाली, नवाबाद, सीपरी व नवाबाद पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में चेकिंग कर पैदल मार्च किया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर संदिग्धों पर नजर रखी। इलाइट चौराहा, बस स्टैंड, सीपरी बाजार व बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed