{"_id":"5c913ec9bdec222dc913006b","slug":"au-aprajetaa-votee","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदान
Wed, 20 Mar 2019 12:41 AM IST
Pragyan dubey
jhansi
jhansi
Published by: Pragyan dubey
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने मतदान को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताते हुए मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का प्रशिक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी ने शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।
जेल चौराहे के पास स्थित चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने पूछा कि कौन-कौन वोटर हैं और पात्रता के बावजूद कौन - कौन वोटर नहीं बने हैं? उन्होंने हाथ उठवाकर विद्यार्थियों से जवाब मांगा। डीएम ने बताया कि 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वोटर बनना चाहिए। इसके लिए लगातार अभियान चलाए गए हैं। हालांकि, अब भी मौका है। नामांकन की अंतिम तारीख नौ अप्रैल तक वोटर बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो वोट नहीं डालता, उसे सरकार को भला-बुरा कहने का भी कोई अधिकार नहीं है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर जाएं। लोकसभा चुनाव रूपी लोकतंत्र के इस यज्ञ में विद्यार्थी अपना कर्तव्य निभाते हुए खुद भी वोट डालें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मनीष तिवारी ने की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक डा. अभिलाष खरे, डा. सीमा सिंह, डा. मधुर श्रीवास्तव, इं. प्रदीप पाल, प्रियंका परेता, मधु शर्मा, इं. अक्षय सक्सेना, नेहा जैन आदि मौजूद रहे। संचालन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर निशु दुआ ने किया।
विज्ञापन
ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली बताई
स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर अमरप्रीत सिंह और ईवीएम के नोडल प्रभारी पुष्कर बाबू ने ईवीएम व वीपीपैट मशीनों का विद्यार्थियों के समक्ष प्रदर्शन करते हुए उनकी कार्यप्रणाली बताई। उन्होंने बताया कि ईवीएम के जरिये चुनाव में समय कम लगता है और पारदर्शिता बनी रहती है। एक बार प्रोग्राम सिलेक्ट करने पर दुबारा छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। बैलेट यूनिट (बीयू) और कंट्रोल यूनिट (सीयू) से मिलकर ईवीएम मशीन बनती है। इसके साथ वीवीपैट (वोटर वेरीफियेवेविल पेपर ऑडिटट्रेल) को भी जोड़ा गया है। इससे ये पता चलेगा कि जिसे वोट दिया है, उसे प्राप्त हुआ है। जैसे ही बीयू में मतदान के लिए बटन दबाया जाएगा, वीवीपैट की विंडो में सात सेकेंड के लिए चुनाव चिह्न के साथ सीरियल नंबर प्रदर्शित होगा, जिससे वोटर संतुष्ट हो सकेगा।
मतदान के दिन पहले वोटिंग करनी चाहिए और उसके बाद कोई और काम। सभी के मतदान करने से लोकतंत्र और भी मजबूत होगा। इससे देश भी मजबूत होगा।
- डा. अभिलाष खरे
अपने मताधिकार का प्रयोग हर किसी को करना चाहिए। बगैर किसी प्रलोभन या दबाव के जनप्रतिनिधि का चयन करना चाहिए। देश के विकास के लिए ये जरूरी है।
- निशु दुआ
वोट उसे दिया जाएगा, जो हमारे भविष्य को संवारने का काम करेगा। रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा होने चाहिए, ताकि शिक्षित युवाओं को आसानी से रोजगार हासिल हो सकें।
- मोहिनी अग्रवाल
देश के हर नागरिक को संविधान ने मतदान का अधिकार दिया है। इसकी मदद से लोग अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
- परिवेश राजपूत
मेरे एक वोट से क्या होने वाला है, ये बात दिमाग से सभी को निकालनी होगी। हर वोट कीमती है। इसलिए सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
- सनी डोगरा
मतदान केवल हमारा अधिकारी ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। इसका सभी इस्तेमाल करें। आज शपथ ली है, अब दूसरों को भी वोट डालने के लिए हम प्रेरित करेंगे।
- शिवम सिंह
85 प्रतिशत मतदान का रखा लक्ष्य
पिछले लोकसभा चुनाव में झांसी - ललितपुर संसदीय सीट पर 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अच्छे लोकतंत्र के लिए ये आंकड़ा अच्छा नहीं है। जरूरी है कि हर मतदाता अपना वोट डाले। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला ने मतदाता जागरूकता मुहिम शुरू की है। इसके तहत इस चुनाव में 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों से लेकर कॉलोनी और मुहल्लों में कार्यक्रम होंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा, ताकि वे खुद वोट डालें और दूसरों को भी प्रेरित करें।