{"_id":"65cd2c1d655f032fc5017217","slug":"attendance-of-children-will-be-started-online-in-council-schools-from-today-jhansi-news-c-360-1-jh11002-103628-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: परिषदीय स्कूलों में आज से ऑनलाइन लगेगी बच्चों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: परिषदीय स्कूलों में आज से ऑनलाइन लगेगी बच्चों की हाजिरी
Thu, 15 Feb 2024 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिषदीय विद्यालयों में आज से सभी विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। इसके लिए जिले के 1148 स्कूलों में शिक्षकों को टैबलेट दे दिए गए हैं। इसके जरिये मध्याह्न भोजन की भी रियल टाइम उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।
परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में विभिन्न कामों का ब्योरा दर्ज करने के लिए बनाए जाने वाले 12 रजिस्टर ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 1452 में से 888 प्राथमिक और 273 कंपोजिट विद्यालयों में 2185 टैबलेट वितरित भी किए जा चुके हैं।
इन स्कूलों में आज से ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। शिक्षकों को सुबह स्कूल खुलने के एक घंटे के अंदर ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी। वहीं मिड-डे-मील की उपस्थिति दोपहर 1:30 बजे तक देनी होगी। इसमें एमडीएम के लाभार्थी, मेन्यू, खाद्यान्न आदि का विवरण भी प्रतिदिन भोजन के बाद अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सख्ती से इसे लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कई निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मिड-डे-मील बनाने और मिड-डे-मील के उपस्थिति पंजिका में गड़बड़ियां मिली हैं। इसके बाद शासन ने स्कूलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू की है।
-- -- -- -- -- -- -- -
सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश परिषद द्वारा जारी किए गए हैं। साथ ही मिड-डे-मील पंजिका भी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। - नीलम यादव, बीएसए
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ऑनलाइन उपस्थिति का किया बहिष्कार
झांसी। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम ने कहा कि स्कूलों में टैबलेट से ऑनलाइन उपस्थिति पूर्णतया अव्यवहारिक और गलत है। इसका पूर्ण बहिष्कार प्रदेश स्तर पर किया जा चुका है। अन्य विभागीय कार्य विभाग द्वारा उपलब्ध सीयूजी सिम से कराया जाता है, तो इस कार्य के लिए भी सीयूजी सिम उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या होती है। इसलिए पहले सभी शिक्षकों की समस्याओं का विभाग समाधान करे। बैठक में महामंत्री महेश साहू, प्रदीप कुशवाहा, विपिन त्रिपाठी, रोहित निरंजन, नीरज, मिथुन, सुनील गुप्ता, हिमांशु, अनिल, श्रद्धा उपस्थित रहे। संवाद