फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Attempted robbery at petrol pump, shot the salesman

पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, सेल्समैन को गोली मारी

Fri, 05 Aug 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery at petrol pump, shot the salesman
झांसी। बृहस्पतिवार की देर रात चिरगांव थाना इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की कोशिश की। विरोध करने में बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर सेल्समैन को चिरगांव से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

चिरगांव मेन रोड पर मिशन कंपाउंड निवासी रमा चतुर्वेदी का बृजेश कुमार प्यारेलाल एचपी के नाम से पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे दो बाइकों पर सवार होकर पांच युवक पंप पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ियों में तेल भरवाकर पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद वे सेल्समैन से पंप की नकदी के बारे में जानकारी मांगने लगे। सेल्समैन रविंद्र वर्मा के विरोध करने पर बाइक सवारों में से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली रविंद्र की जांघ में लगी। इससे पंप पर मौजूद स्टाफ में अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग गए, लेकिन पांच मिनट के अंतराल में वे एक बार फिर से लौट कर आ गए। उन्होंने पंप के गार्ड बादाम सिंह के साथ भी मारपीट की। इसके बाद वे तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए मौके से निकल गए। पेट्रोल पंप का स्टाफ घायल रविंद्र को आनन-फानन स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागा। हालत गंभीर होने पर यहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देर रात घटना के बारे में जानकारी लगी। घटना की पड़ताल की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नैपाल सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed