{"_id":"6a402c581b5222ec7507458a","slug":"attempt-to-run-over-the-village-heads-son-with-a-bike-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-8870-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रधान के पुत्र को बाइक से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रधान के पुत्र को बाइक से कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
लहचूरा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम घाट लहचूरा के ग्राम प्रधान के पुत्र को बाइक से कुचलने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम घाट लहचूरा निवासी दीपक मिश्रा ने लहचूरा थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उनकी पत्नी ग्राम प्रधान हैं। 26 जून को वह किसी कार्य से मऊरानीपुर आया था। इसी दरम्यान रात करीब 9:30 बजे जब वह घर पर नहीं था, तभी उनके घर के बाहर गांव के आशुतोष सिंह उर्फ लक्की राजा, संजय व रिषभ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उस समय उनका 17 वर्षीय पुत्र घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि गाड़ी चला रहे आशुतोष सिंह ने कार्तिकेय को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी कह रहा था कि पहले घर में घुसकर मारा था, अब जान से मार देंगे। इस घटना को मोहल्ले के लोगों ने देखा। इसके बाद तीनों आरोपी परिवार को गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।