फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   attempt robbery

बैंक मैनेजर व कैशियर से बैग छीनने का प्रयास

Fri, 31 Jul 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
attempt robbery
attempt robbery
झांसी। बैंक से वापस घर लौट रहे मैनेजर व कैशियर से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी में बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। घबराकर बदमाश बैग छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पाकर चिरगांव व सेंधरी थाने की पुलिस ने मौेके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर शाम पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिरगांव क्षेत्र निवासी सूरज प्रसाद जाटव मध्य प्रदेश जिले के निवाड़ी के सेंधरी थाना क्षेत्र में मध्यांचल बैंक में मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार शाम वह अपने कैशियर महेश राजपूत के साथ बैंक बंद कर शाम करीब छह बजे घर लौट रहे थे। अभी दोनों थाना चिरगांव स्थित सेंधरी का पुल पार कर आगे बढ़े थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने कैशियर से बैग छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी के दौरान अचानक असंतुलित होकर दोनोें बाइक से गिरकर घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देखकर बदमाश बैग छोड़कर भाग निकले। बैग में टिफिन व चाबियां रखी थीं। खबर मिलते ही चिरगांव के साथ-साथ सेंधरी थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सूचना पाकर एसपी सिटी राहुल मिठास ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। देर रात पुलिस तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

बैंक के बाहर तैनात हुई पुलिस
बताया गया है कि बैग से बैंक की कुछ चाबी गायब मिली। जिस पर एसपी देहात ने सेंधरी पुलिस से वार्ता कर बैंक के बाहर पुलिस तैनात करा दी है। चिरगांव पुलिस भी सतर्क होकर हाइवे पर तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed