फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ATM card change arise five thousand rupees from women account

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाल पांच हजार रुपये

Wed, 30 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
ATM card change arise five thousand rupees from women account
झांसी। साइबर अपराधियों ने बस स्टैंड के पास मदद के नाम पर एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए। रकम निकलने का संदेश देखकर घबराई महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए एटीएम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के मोहल्ला तालपुरा निवासी ममता कुशवाहा बस स्टैंड के पास बने एक मॉल में खरीदारी करने पहुंची थीं। खरीदारी से पहले वह मॉल के पास बने एटीएम के पास पहुंचीं। यहां वह एटीएम से रुपये निकालने लगी, तभी एटीएम हेक करने लगा। तभी पीछे खड़े दो युवकों ने मदद की बात करते हुए एटीएम कार्ड हाथ में ले लिया। इसके पहले वह कुछ समझ पाती, तभी युवकों ने उसका कार्ड बदल दिया। रुपये न निकलने पर महिला वापस लौट गई। इसी बीच बदमाशों ने एटीएम लगाकर खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए। घर जाते समय मोबाइल पर पांच हजार रुपये निकलने का संदेश देखकर महिला घबरा गईं। घटना की सूचना पर नवाबाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed