फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   athletics

800 मीटर दौड़ में जीनेश, निधि अव्वल

Tue, 25 Feb 2020 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
athletics
athletics
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में राज्य स्तरीय अंतर शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच से भरा रहा। एथलेटिक्स में 800 मीटर पुरुष दौड़ में बीआईईटी के जीनेश कुमार प्रथम रहे। वहीं, महिला दौड़ एचबीटीयू की निधि राजपूत अव्वल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में बीआईईटी के रोहित शुक्ला, एचबीटीयू की निधि शीर्ष स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में पुरुषों में आईईटी के शाहिद अली व वंदना सिंह ने प्रथम स्थान पाया। क्रिकेट में आरईसी बांदा ने एआईटीएच कानपुर को 64 रनों से हराया। दूसरे मुकाबले में आईईटी लखनऊ ने बीआईईटी की बी टीम को आठ विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बीआईईटी ने आरईसी बांदा को 87 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल में खेले गए रोमांचक मुकाबलों में बीआईईटी एक ने आरईसी बांदा को हराया। दूसरे मैच में बीआईईटी बी टीम ने एचबीटीयू कानपुर को शिकस्त दी। इस तरह बीआईईटी झांसी की दोनों टीमों ने वॉलीबाल के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

रात को हुए फुटबाल के मुकाबलों में बीआईईटी ने एचबीटीयू कानपुर को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में आरईसी कन्नौज और आईईटी लखनऊ के बीच मुकाबला बराबरी पर छूट गया। टेबल टेनिस में सेमीफाइनल मुकाबले में एचबीटीयू ने बीआईईटी की बी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफलता पाई। मंगलवार को सभी खेलों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed