फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Atal path will be made from like as delhi sardar patel path

दिल्ली के सरदार पटेल पथ की तरह विकसित होगा अटल पथ

Wed, 09 Sep 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Atal path will be made from like as delhi sardar patel path
झांसी। महानगर में कई महीनों से पिछड़ रहे अटल पथ को सुंदर बनाने के काम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हवाई पट्टी के सामने नगर निगम अटल पथ को विकसित करेगा। यहां पर फाउंटेन और हरित दीवार बनाकर खूबसूरती बिखेरी जाएगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक यह दिल्ली के यूपी भवन के पास सरदार पटेल पथ की तरह होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने कुछ महीनों पहले ग्वालियर मार्ग पर अटल पथ को विकसित करने की योजना बनाई थी। निर्माण कार्य को लेकर 28 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया था। नगर निगम ने निविदा आमंत्रित कीं, लेकिन कोई आवेदन ही नहीं आया। अब नगर निगम को हवाई पट्टी के पास पथ को सुंदर बनाने के काम को लेकर एक आवेदन मिल गया है। इसे लेकर नगर निगम जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। बताया जाता है कि अटल पथ में हवाई पट्टी के सामने फाउंटेन लगाकर हरित दीवार बनाई जाएगी। साथ ही सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। यहां पर बड़े अक्षरों में अटल पथ लिखा जाएगा। वहीं स्वामीपुरम की ओर से भी निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम टेंडर आवेदन मिलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

अटल पथ को सुंदर बनाने का काम कई महीनों से आवेदन न मिलने से शुरू नहीं हो पा रहा था। अब कार्य के लिए आवेदन आ गया है। यहां पर दिल्ली के सरदार पटेल पथ की तरह अटल पथ को विकसित किया जाएगा। जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। एलएन सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed