फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Atal path only wrote paper

कागजों में गुम हो गया अटल पथ, शराबियों का अड्डा बना अटल चौक

Fri, 25 Dec 2020 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Atal path only wrote paper
झांसी। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को सहेजने के लिए कई कवायदें कर रही है, लेकिन जिले के भाजपा नेता और अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को बिसरा चुके हैं। आलम यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर महानगर में सड़क और पार्क को विकसित करने के प्रस्ताव तो बहुत बने, लेकिन आज भी जमीनी हकीकत से दूर हैं। महानगर में 28 लाख रुपये से स्वीकृत किया गया अटल पथ आज भी अपने निर्माण की राह देख रहा है। तो वहीं, अटल चौक शराबियों का अड्डा बन चुका है। भाजपा नेताओं ने भी इनकी सुध लेना कभी मुनासिब न समझा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश दो साल पहले झांसी आया था, तो सदर विधायक ने ग्वालियर मार्ग को अटल पथ बनाने का मुद्दा उठाया। इसके बाद नगर निगम के सदन से प्रस्ताव पारित होने के बाद 28 लाख रुपये की लागत से एस्टीमेट तैयार किया। इसकी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। बताया जाता है कि आर्किटेक्ट से डिजाइन न मिलने से काम रुका हुआ है। इसके साथ ही नगर निगम ने ग्वालियर मार्ग पर अटल चौक नाम से पार्क का निर्माण कराया था, लेकिन अधिकारियों ने कभी इसकी सुध ही नहीं ली। आलम यह हो चला है कि पार्क में शाम को शराबियों का जमावड़ा लगता है। आए दिन यहां झगड़े होते हैं। इसके साथ ही पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग चुकी हैं। हालात यह हो चुके हैं कि पार्क की कभी सफाई नहीं होती। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री की यादें और नाम धूमिल होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी अधर में
नगर निगम ने अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद 15 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव बनाया था। इस पर 18 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। लेकिन आज तक इस प्रस्ताव पर नगर निगम सदन की मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोेले पार्षद
पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर अटल पथ को विकसित करने का काम आज तक शुरू नहीं हो सका है। पार्क में भी अराजकतत्व सक्रिय रहते हैं। अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। - विकास खत्री, पार्षद
अटल पथ बनाने का प्रस्ताव कार्यकारिणी से पारित हो चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री की यादों को सहेजने के लिए यह प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं किया गया। - महेश गौतम, पार्षद

अटल पथ निर्माण का टेंडर हो चुका है। दिल्ली के सरदार पटेल पथ की तरह इसको विकसित किया जाना है। इसकी ड्राइंग अभी मिली है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। अटल चौक की समस्या भी जल्द दूर की जाएगी। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed