फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   at the performance of football leage, palyers will be select

फुटबॉल लीग में प्रदर्शन से होगा खिलाड़ियों का चयन

Mon, 05 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
at the performance of football leage, palyers will be select
फुटबॉल लीग में प्रदर्शन से होगा खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

झांसी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने होनहार खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तर की लीग कराने का फैसला लिया है। इसके लिए फुटबॉल खिलाड़ियों को चयनित कर प्रशिक्षण देने और बड़े टूर्नामेंट को तैयार करने के लिए भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

एसोसिएशन की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए कोविड टीकाकरण जरूरी है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी अनिवार्य किया गया है। फुटबॉल लीग अगस्त में होगी। इसमें झांसी के हर कोने से टीमें भाग लेंगी। लीग के दौरान अच्छे खिलाड़ियों का चयन कर झांसी की जिला स्तरीय टीम तैयार की जाएगी। प्रादेशिक और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित की जाएगी। खिलाड़ियों का चयन और प्रशिक्षण एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राकेश काला और सचिव विनोद गर्ग करेंगे। ये दोनों अनुभवी फुटबॉल कोच पिछले दो सालों से झांसी के खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। बैठक में अध्यक्ष विवेक खत्री, उप कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रितेश शर्मा समेत भावेश मिश्रा, अजय जैन, देवेंद्र कुशवाहा, गगन वर्मा व अर्पित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed