फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Assistant Professor 13 year old son committed suicide due to loneliness in jhansi

UP: अकेलेपन से ऊबकर असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 साल के बेटे ने दी जान, मां से मिलकर लौटने के 19 घंटे बाद मिली लाश

Wed, 02 Jul 2025 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jul 2025 03:23 PM IST
सार

झांसी में अकेलेपन से ऊबकर असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 साल के बेटे ने खुदकुशी कर ली। बाथरूम में शावर में उसका शव फंदा से लटका मिला है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Assistant Professor 13 year old son committed suicide due to loneliness in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stoke

विस्तार

झांसी में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. एमके सिंह के बेटे आकर्ष (13) ने मंगलवार दोपहर बाथरूम के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को पिता के पहुंचने पर उसका शव बाथरूम के भीतर शावर के सहारे फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है अभी तक कि छानबीन में आकर्ष के अकेलेपन की वजह सामने आई है। इससे वह उदास रहता था। इस वजह से ही उसके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है। 
विज्ञापन


उसके मोबाइल फोन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रो. एमके सिंह कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोनॉमी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी पत्नी शर्मिष्ठा आंबेडकर नगर में प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दो बेटे हैं। ढाई साल का बेटा मां शर्मिष्ठा के साथ रहता है। डा. सिंह के साथ उनका बड़ा बेटा आकर्ष विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में रहता था। वह कक्षा नौ में पढ़ता था।

पिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेटे के फंदे से लटका देखने के बाद से पिता डा. एमके सिंह की हालत खराब हो गई। वह बदहवास हो उठे। किसी तरह उनके सहयोगियों ने उनको संभाला। कई घंटे तक वह बात करने की भी स्थिति में भी आए। 

 

पुलिस ने उनके सहयोगियों से उनकी पत्नी का नंबर लेकर घटना की सूचना दी। पुलिस जब आकर्ष का शव लेकर जा रही थी, डा. सिंह बेहोश होकर गिर पड़े। उनका इलाज चल रहा है।
 

मां से मिलकर लौटा... 19 घंटे बाद आकर्ष ने लगाया फंदा
मां-बाप नौकरी करते रहे और बेटा घर में अकेला पड़ गया। आसपास के लोगों ने छानबीन के दौरान पुलिस को बताया कि मंगलवार से आकर्ष का स्कूल खुलने वाला था। इसके चलते सोमवार शाम को वह मां के पास से वापस लौटा था। यहां आने के बाद से वह काफी उदास था।

 

सामान्य तौर पर आवासीय परिसर के बाहर लोग चहलकदमी करने आते हैं लेकिन, उदासी में आकर्ष सोमवार को घर से बाहर नहीं निकला। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. एमके सिंह के पड़ोसियों का कहना था घर में सिर्फ दो लोग रहते थे। 

 

डा. सिंह पढ़ाने चले जाते थे। इस बीच आकर्ष पूरे घर में अकेला रहता था लेकिन, किसी को उसके इस तरह आत्मघाती कदम उठा लेने की उम्मीद नहीं थी।

 

मंगलवार शाम जैसे ही उसके सुसाइड की बात विवि परिसर में फैली, सभी लोग हतप्रभ रह गए। किसी को आकर्ष के सुसाइड कर लेने पर यकीन नहीं हो रहा था। उनका कहना था आकर्ष बेहद शांत सा रहने वाला बच्चा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed