फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Assistant bank manager accused of rape, arrested

असिस्टेंट बैंक मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Assistant bank manager accused of rape, arrested
झांसी। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सहायक प्रबंधक शादी का झांसा देकर युवती के साथ मनमानी करता रहा। इतना ही नहीं, ब्लैकमेल कर युवती के भाई से 50 हजार रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के सवाईं माधोपुर का रहना वाला आशीष मीणा झांसी में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की रक्सा शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 2019 में तकरीबन छह माह के लिए उसकी पोस्टिंग बलरामपुर में हुई थी। इसी दरम्यान वह एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के संपर्क में आ गया था। युवती का कंपनी के काम से बैंक में आनाजाना रहता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि सहायक प्रबंधक उसे शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। झांसी ट्रांसफर होने पर वो युवती को यहां भी बुला लेता था और उसके साथ गलत काम करता था। युवती की हाल ही में बलरामपुर के ही एक युवक से शादी तय हुई। 21 अप्रैल को उसकी मंगनी हुई थी। मंगनी के बाद आरोपी सहायक प्रबंधक ने युवती के मंगेतर के पास उसकी आपत्तिजनक फोटो भेज दी। यह बात जब युवती के परिजनों को पता चली तो उन्होंने आरोपी से संपर्क किया। इस पर बदनाम करने की धमकी देते हुए आरोपी ने युवती के भाई से पचास हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत सीपरी बाजार थाने में की। प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी सहायक प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed