{"_id":"62acd7a853beac21ba6b88c4","slug":"assistant-bank-manager-accused-of-rape-arrested-jhansi-news-jhs2230448143","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट बैंक मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट बैंक मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सहायक प्रबंधक शादी का झांसा देकर युवती के साथ मनमानी करता रहा। इतना ही नहीं, ब्लैकमेल कर युवती के भाई से 50 हजार रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान के सवाईं माधोपुर का रहना वाला आशीष मीणा झांसी में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की रक्सा शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 2019 में तकरीबन छह माह के लिए उसकी पोस्टिंग बलरामपुर में हुई थी। इसी दरम्यान वह एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के संपर्क में आ गया था। युवती का कंपनी के काम से बैंक में आनाजाना रहता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि सहायक प्रबंधक उसे शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। झांसी ट्रांसफर होने पर वो युवती को यहां भी बुला लेता था और उसके साथ गलत काम करता था। युवती की हाल ही में बलरामपुर के ही एक युवक से शादी तय हुई। 21 अप्रैल को उसकी मंगनी हुई थी। मंगनी के बाद आरोपी सहायक प्रबंधक ने युवती के मंगेतर के पास उसकी आपत्तिजनक फोटो भेज दी। यह बात जब युवती के परिजनों को पता चली तो उन्होंने आरोपी से संपर्क किया। इस पर बदनाम करने की धमकी देते हुए आरोपी ने युवती के भाई से पचास हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत सीपरी बाजार थाने में की। प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी सहायक प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।