फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Asha bahu crushed by truck, painful death

आशा बहू को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

Thu, 21 Apr 2022 09:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Asha bahu crushed by truck, painful death
झांसी। स्वास्थ्य मेले से लौटकर अपने मायके जा रही आशा बहू को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कचहरी चौराहे पर सड़क पार करते समय हादसा हुआ। ट्रक को चालक समेत पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना इलाके के सिमराहा निवासी बृजनंदन पाल की पत्नी खेमा पाल (40) आशा बहू थीं। बृहस्पतिवार को वे स्वास्थ्य मेले में शामिल होने बड़ागांव गईं हुईं थीं। उनके साथ गांव की ही एक अन्य आशा बहू पुष्पा राय भी थीं। दोनों शाम तकरीबन चार बजे बड़ागांव से लौटकर कचहरी चौराहे पर ऑटो से उतरीं। पुष्पा अपने घर चली गई, जबकि खेमा पाल फूटा चौपड़ा स्थित मायके के लिए निकल पड़ीं। वह सड़क पार कर ही रहीं थी कि गोविंद चौराहे की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही वहां आसपास भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। चौराहे पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने ट्रक को ड्राइवर समेत पकड़ लिया और उसे नवाबाद थाने ले जाया गया। बता दें कि मृतका के दो बच्चे हैं। पुत्री रचना की शादी हो चुकी है। इसके अलावा एक पुत्र सौरभ है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

18 दिन में तीसरी दुर्घटना, चार की गई जान
झांसी। कचहरी चौराहे से मेडिकल तक का सफर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां पिछले 18 दिनों के भीतर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान जा चुकी है। कचहरी चौराहे पर चार अप्रैल को एक बस ने मोपेड सवार सेल्समैन नारायण धर्मशाला निवासी आनंद अरोरा को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सामने अनियंत्रित कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी थी। दोनों ने दम तोड़ दिया था। अब बृहस्पतिवार को एक ट्रक ने महिला की जान ले ली। बता दें कि इस सड़क पर दिन भर बस, ट्रक, चौपहिया व दोपहिया वाहनों का आवागमन लगा रहता है। बावजूद, इस सड़क के लिए पुलिस का कोई अलग से ट्रैफिक प्लान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed