फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Asam maaltrain from thief rice

असम जाने वाली मालगाड़ी से चुराई थीं चावल की बोरियां

Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Asam maaltrain from thief rice
झांसी। पिछले माह बदमाशों ने माताटीला स्टेशन पर असम जाने वाली मालगाड़ी से चावल की बोरियां चुराई थीं। तफ्तीश के दौरान इसका खुलासा होने पर आरपीएफ ने इस मामले में और जानकारी जुटाने के लिए एक जवान को असम भेजा है। इस मामले में आरपीएफ एक बदमाश व खरीदार को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैँ।
विज्ञापन

24 मई को बदमाशों ने माताटीला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के एक वैगन का ढाला खोलकर चावल की 20 बोरियां चोरी कर ली थीं। वारदात होने के बाद मालगाड़ी चली गई, लेकिन किसी को एक हफ्ते तक कोई खबर नहीं लग सकी। आरपीएफ को मुखबिर ने जानकारी देकर बताया था कि तालबेहट थाना क्षेत्र के पठापुरा गांव के कुछ लोगों ने मालगाड़ी से चावल की बोरियां चोरी की हैं। इसके बाद आरपीएफ में खलबली मच गई। बाद में आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग एवं ललितपुर स्टाफ ने मिलकर साजिश में शामिल तालबेहट थाना क्षेत्र के पठापुरा गांव निवासी अजय पुत्र रामचरण और खरीदार वनगुवां कलां निवासी दुकानदार जितेंद्र कुमार निषाद को पकड़ लिया था। साथ ही घटना होने के बाद भी उसकी जानकारी न होने पर बबीना चौकी प्रभारी आरबी शुक्ल को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में पांच बदमाशों की और तलाश है। आरपीएफ ने पता कर लिया है कि मालगाड़ी हरियाणा के कैथल से चावल लेकर असम जा रही थी। बदमाशों ने और कहां-कहां चावल की बोरियां चोरी की या नहीं, इसका पता लगाने के लिए एक जवान को असम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed