{"_id":"68d8ae4b180c56a07c0a70cc","slug":"arvind-murder-case-wanted-criminal-carrying-a-reward-of-rs-25-000-injured-in-police-encounter-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद हत्याकांड: वांछित 25000 का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, मुख्य हत्यारोपी अब तक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद हत्याकांड: वांछित 25000 का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, मुख्य हत्यारोपी अब तक फरार
Sun, 28 Sep 2025 09:11 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:11 AM IST
सार
एसपी सिटी के मुताबिक अरविंद हत्याकांड में अब तक 12 लोगों को पकड़ा जा चुका। मुख्य हत्यारोपी रिंकू यादव समेत अन्य अभी तक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल वांछित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी। रविवार आधी रात के बाद सीपरी बाजार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अरविंद यादव हत्याकांड में वांछित चल रहा 25000 का इनामिया बदमाश अनिल यादव अपने एक साथी के साथ पकड़ा गया।
एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक अरविंद यादव हत्याकांड के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। रविवार आधी रात पुलिस को हत्यारोपियों के आरी नहर पुलिया के पास होने की बात पता चली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में भोजला निवासी अनिल यादव पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके साथ मौजूद कैलाश को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया।