फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arvind murder case: Three absconding accused, including prime accused, arrested in police encounter

अरविंद हत्याकांड: फरार नामजद मुख्य आरोपी सहित तीन मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का रखा था पुलिस ने इनाम

Fri, 26 Sep 2025 07:14 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Sep 2025 07:14 AM IST
सार

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव के रहने वाले अरविंद यादव की आठ सितंबर को पत्नी के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Arvind murder case: Three absconding accused, including prime accused, arrested in police encounter
मुठभेड़ में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी। अरविंद हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपी संजय व उसके साथ दो लोगों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मर्डर के मुख्य आरोपी संजय समेत छह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पकड़े गये अन्य आरोपी थाना रक्सा अंतर्गत अमरपुर निवासी भानसिंह व थाना शाहजहांपुर अंतर्गत दैजवा निवासी कमल सिंह बताये गये हैं। 

विज्ञापन


एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि 8 तारीख को भाेजला में अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक नामजद आरोपी व उसके दो साथी लकारा पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की जिससे एक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपियों को पकड़कर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इनकी हो चुकी गिरफ्तारी

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव के रहने वाले अरविंद यादव की आठ सितंबर को पत्नी के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अरविंद की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान रिंकू यादव समेत अनिल, मिथुन, अजीत, कुल्लू, राहुल, कैलाश, अमित, संजय एवं सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मिथुन, अजीत व सुरेश को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं साजिश रचने के आरोप में रिंकू के बेटे राजा समेत मिथुन की पत्नी रजनी, कुल्लू की पत्नी रेखा, राम मिलन के बेटे इंद्रजीत को भी गिरफ्तार किया था। मुख्य हत्यारोपी की तलाश में पुलिस झांसी से सटे एमपी क्षेत्र में छानबीन कर रही थी, तभी मुठभेड़ के दौरान चौथे हत्यारोपी अशोक यादव उर्फ कल्लू व उसके रिश्तेदार मध्य प्रदेश के पिछोर निवासी भमर सिंह यादव को भी गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी है तलाश

मुख्य हत्यारोपी रिंकू यादव सहित अनिल, राहुल, कैलाश, कुल्लू उर्फ अमित की पुलिस को तलाश है। फरार सभी आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम

हत्यारोपियों को सीपरी बाजार पुलिस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed