फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arvind murder case: Four arrested including former chief's son, accused of plotting

अरविंद हत्याकांड: पूर्व प्रधान के पुत्र समेत चार गिरफ्तार, साजिश रचने का आरोप, 8 सितंबर को हुई थी हत्या

Tue, 16 Sep 2025 08:15 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 16 Sep 2025 08:15 AM IST
सार

भोजला निवासी अरविंद यादव की 8 अगस्त को दिन दहाड़े पत्नी संगीता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Arvind murder case: Four arrested including former chief's son, accused of plotting
अरविंद हत्याकांड मामले में पकड़े गये आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरविंद यादव हत्याकांड के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने षडयंत्र रचने के आरोप में हत्यारोपी पूर्व ग्राम प्रधान रिंकू यादव के पुत्र राजा यादव, दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इन सबको वारदात का पता था। वारदात के बाद आरोपी घर में ताला बंद करके भाग निकले थे। आरोपियों का सुराग लगाकर उनको गिरफ्तार किया गया। भोजला निवासी अरविंद यादव की 8 अगस्त को दिन दहाड़े पत्नी संगीता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में पूर्व ग्राम प्रधान रिंकू यादव समेत अनिल, मिथुन, अजीत, कुल्लू, राहुल, कैलाश, अमित, संजय एवं सुरेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 11 सितंबर को पुलिस ने मिथुन, अजीत एवं सुरेश को पकड़ लिया जबकि मुख्य आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। दबाव बनाने के लिए पुलिस तीन दिन पहले गांव में जेसीबी लेकर भी पहुंची। सोमवार को पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र राजा समेत मिथुन की पत्नी रजनी, कुल्लू की पत्नी रेखा, राममिलन के पुत्र इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया हालांकि इंद्रजीत की मां ने उसे नाबालिग बताते हुए गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया। मां ने शिकायती पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन


उधर, मुख्य हत्यारोपी रिंकू यादव अभी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस उसकी तलाश में मध्य प्रदेश समेत आसपास के जिलों में सुराग लगा रही है। तीन हत्यारोपियों के हत्थे चढ़ने से पुलिस को अब जल्द अन्य आरोपियों के हाथ आ जाने की उम्मीद है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed